जब तक संसद में फैसला नहीं हो जाता, इनका भरोसा नहीं कर सकते- कृषि कानूनों पर दिग्विजय सिंह

कृषि कानूनों की वापसी पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कि जब तक संसद में फैसला नहीं हो जाता सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते।

नई दिल्ली, 21 नवंबर। कृषि मंत्री कमलपटेल के इस बयान के बाद कि कृषि कानून फिर से वापस लाए जाएंगे, तमाम विपक्षी दलों को कृषि कानूनों की वापसी के केंद्र सरकार के फैसले पर शक पैदा हो गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इसको लेकर कहा कि जब तक संसद में निर्णय नहीं हो जाता, तब तक इनका भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Digvijay Singh

पीएम मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के ऐलान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि देर आए, दुरुस्त आए लेकिन 700 किसानों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? अभी भी लोगों को भरोसा नहीं है, BJP के कई लोग कह रहे हैं कि कृषि कानून वापस ले आएंगे। जब तक संसद में निर्णय नहीं हो जाता और MSP पर कानून नहीं बन जाता,तब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मई 2022 तक मिलेगा मुफ्त राशन, केजरीवाल सरकार ने 6 महीने के लिए बढ़ाई योजना

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में संवादहीनता की स्थिति है, यहां तक की मंत्रिमंडल में भी संवादहीनता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को केवल मोदी और शाह चला रहे हैं। यह लोकतंत्र के ठीक विपरीत है, क्योंकि हमने पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी को अपनाया है। मंत्रीमंडल में प्रधानमंत्री सबके बारबर हैं, इसलिए सभी दलों से चर्चा के बाद ही निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम उन बहादुर किसानों को सलाम करते है, उनकी प्रशंसा करते हैं जिन्होंने इस आंदोलन को गांधी के बताए रास्ते पर चलकर पूरी तरह से शांतिपूर्वक और अहिंसक तरीके से चलाया।

Recommended Video

    Farm Laws Repeal: Kalraj Mishra और Sakshi Maharaj बोले- फिर आ सकते हैं कानून | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ऐन पहले केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस करने का फैसला लिया है। कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के किसान पिछले 1 साल से धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

    https://hindi.oneindia.com/photos/bhojpuri-actress-prachi-singh-boldest-pictures-viral-on-social-media-oi71257.htmlhttps://hindi.oneindia.comभोजपुरी एक्ट्रेस प्राची सिंह की खूबसूरती के आगे फीका है बॉलीवुड सेलेब्स का ग्लैम...Bhojpuri actress Prachi singh Boldest pictures viral on social media. भोजपुरी एक्ट्रेस प्राची सिंह की खूबसूरती के आगे फीका है बॉलीवुड सेलेब्स का ग्लैम...
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+