अब मां हेमा मालिनी की राह पर चलेंगी ईशा देओल? बातों ही बातों में बेटी को लेकर दिया ये बड़ा हिंट...
Hema Malini talks about daugher Esha: ईशा देओल बीते कई दिनों से अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हेमा मालिनी की बेटी का 11 साल का रिश्ता खत्म हो गया है। अब मां हेमा ने अपनी बेटी ईशा को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है, जिससे हलचल मच गई है।
धर्मेंद्र से शादी के बाद हेमा मालिनी अलग ही रहीं। एक्ट्रेस ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश भी अकेले ही की। ऐसे ही नहीं उन्हें सुपरवुमन बोला जाता रहा है। हेमा मालिनी ने बेटी की शादी टूटने के बाद भी बयान दिया और कहा कि ये सब पहले से ही चल रहा था। मगर वे इन सबके बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहतीं। अब बेटी को लेकर एक्ट्रेस ने एक बड़ा बयान दिया है।

हेमा मालिनी राजनीति में एक्टिव हैं। फैंस की फेवरेट ड्रीमगर्ल भले ही पति से अलग रही हों, मगर उन्होने फैंस के दिलों में राज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब हाल ही में बेटी के तलाक के बाद एक्ट्रेस ने खुलकर बात की। अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या उनकी बेटियां राजनीति में कदम रखेंगी, तो इसपर उन्होंने कहा कि अगर वे चाहें तो। हालांकि इस दौरान ईशा को लेकर हेमा ने बड़ा हिंट दिया है।
हेमा मालिनी ने कहा कि ईशा को पॉलिटिक्स में काफी इंट्रस्ट है। उसे ऐसा करना पसंद है। इसके बाद हेमा ने कहा कि अगर आने वाले समय में भी ईशा की रूचि इसमें रहती है तो वे आने वाले सालों में राजनीति में कदम जरूर रखेंगी। अब हेमा मालिनी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में तहलका मचा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications