हेमा मालिनी के Ex दामाद को फिर से हुआ प्यार, नई गर्लफ्रेंड की हुई एंट्री, शेयर कर दी ऐसी फोटो
Esha Deol Ex Husband Bharat Takhtani: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस, मशहूर डांसर और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का कुछ समय पहले ही तलाक हुआ था। फिलहाल ईशा देओल के पूर्व पति यानी भरत तख्तानी एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं।
भरत तख्तानी ने शेयर की पर्सनल तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भरत तख्तानी ने अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ते हुए एक खास शख्स को ऑफिशियली दुनिया के सामने पेश कर दिया है। भरत तख्तानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

मेघना लखानी के साथ रोमांटिक हुए भरत तख्तानी
फोटो में भरत तख्तानी उस लड़की को गले लगाए दिखाई दे रहे हैं और दोनों की कैमिस्ट्री साफ झलक रही है। खबर है कि ये मिस्ट्री गर्ल मेघना लखानी हैं। भरत ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- परिवार में आपका स्वागत है, ये अब ऑफिशियल है।
मेघना लखानी और भरत तख्तानी का रिलेशनशिप कंफर्म
-मेघना लखानी ने भी भरत तख्तानी की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में री-शेयर किया और एक अलग तस्वीर अपलोड की है जिसमें वह बिजनेसमैन संग पोज देती नजर आ रही हैं। ऐसे में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार कर लिया है।
-भरत तख्तानी का ये पोस्ट इसलिए और भी चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्हें अपनी एक्स वाइफ ईशा देओल के साथ देखा गया था। दोनों परमार्थ निकेतन में आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती संग गंगा आरती में शामिल हुए थे।
-उस समय भरत तख्तानी और ईशा देओल की तस्वीरों ने ये कयास तेज कर दिए थे कि शायद दोनों के रिश्ते फिर से पटरी पर आ रहे हैं। लेकिन भरत द्वारा नई पार्टनर के साथ ऑफिशियल पोस्ट किए जाने के बाद ये कंफर्म हो गया है कि ईशा और भरत का पैचअप नहीं हुआ है।
ईशा देओल और भरत तख्तानी का तलाक
-ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। 11 साल साथ रहने के बाद, दोनों ने 2024 में अलग होने का फैसला किया था। एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर कपल ने लोगों को बताया था- हमने आपसी सहमति से और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के दौर में हमारे दोनों बच्चों का भविष्य हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाएगा।
-आपको बता दें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की दो बेटियां, राध्या (6 साल) और मिराया (4 साल) हैं। फिलहाल भरत की नई पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications