बॉलीवुड को लेकर हेमा मालिनी का बड़ा खुलासा, कहा- डायरेक्टर चाहते थे मैं साड़ी से पिन हटा दूं ताकि......

Hema Malini: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। कई फिल्मों में तो उन्हें उनकी खूबसूरती देखकर ही चुल लिया जाता था। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती ने न सिर्फ आमो लोगों का दिल पिघलाया है बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी उनकी अदाओं के कायल रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने उस घटना के बारे में बात की, जिसका सामना उन्होंने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के दौरान किया था। उन्होंने खुलासा किया कि राज कपूर ने उनसे फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' करने के लिए संपर्क किया था।

hema malini

हेमा मालिनी ने कहा- मुझसे कहा गया था कि साड़ी से पिन हटा दो
'लहरें' से बात करते हुए एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक डायरेक्टर के बारे में बात की, जो चाहते थे कि वह अपनी साड़ी से पिन हटा दें। उन्होंने याद किया कि कैसे वह डायरेक्टर चाहते थे कि एक सीन के दौरान उनकी साड़ी उनके कंधे से हट जाए। हेमा मालिनी ने कहा- वह डायरेक्टर मेरे साथ एक सीन शूट करना चाहते थे। मैं हमेशा अपनी साड़ी पर एक पिन लगाती थी। लेकिन उनका कहना था कि सीन में साड़ी का पल्लू नीचे गिरना है।

पिन हटा दूंगी तो साड़ी नीचे गिर जाएगी
हेमा मालिना ने बताया कि डायरेक्टर की बात सुनकर मैंने कहा था- पिन हटा दूंगी तो साड़ी नीचे गिर जाएगी। तब उन्होंने कहा था कि हम यही चाहते हैं। आपको बता दें कि राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में जीनत अमान और शशि कपूर नजर आए थे। ये फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। लेकिन हेमा मालिनी ने बताया कि ये फिल्म जीनत अमान से पहले उन्हें ऑफर हुई थी।

राज कपूर ने दिया था 'सत्यम शिवम सुंदरम' का ऑफर
उसी इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि राज कपूर को पता था कि इस फिल्म के सीन्स को सुनने के बाद मैं वह मूवी नहीं करूंगी फिर भी उन्होंने मुझे इसका ऑफर दिया था। हेमा मालिनी ने बताया- राज कपूर ने मुझसे कहा था कि ये ऐसी फिल्म है, आप इसे नहीं करेंगी लेकिन मैं एक्साइटेड हूं कि आप इसे करें। हेमा मालिनी ने बताया कि कैसे उनकी मां, जो उनके पास में ही बैठी थीं, राज कपूर के इस ऑफर के बिल्कुल खिलाफ थीं।

करण की शादी में नहीं पहुंची थीं हेमा मालिनी
आपको बता दें कि पिछले महीने धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी हुई थी जिसमें हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नजर नहीं आई थीं। हालांकि करण की शादी हो जाने के बाद ईशा देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करके करण और उनकी पत्नी दृशा आचार्य को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दी थी। ऐसे में लोग कई तरह की बातें कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+