देओल परिवार के बीच चल रहा कोल्ड वॉर! करण देओल की शादी में क्यों नहीं पहुंची हेमा मालिनी? जानें वजह

सनी देओल के बेटे करण देओल की द्रिशा आचार्य संग शादी हो चुकी है। लेकिन इस दौरान मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी नजर नहीं आईं।

Karan Deol Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से हो गई। दोनों ने 18 जून 2023 को सात फेरे लिए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। लेकिन किसी भी तस्वीर में दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल भी दिखाई नहीं दी।

क्या देओल परिवार के बीच सब कुछ ठीक?
शादी की तस्वीरों में सनी देओल अपने बेटे की शादी में खूब नाचे। वहीं पोते की शादी में अभिनेता धर्मेंद्र ने भी जमकर ठुमके लगाए। इसके अलावा सभी ने दुल्हा-दु्ल्हन के साथ पोज दिए। लेकिन कहीं भी हेमा मालिनी नहीं दिखीं। ऐेसे में फैंस के मन सवाल उठ रहे हैं कि देओल परिवार के बीच सब ठीक है या नहीं? अगर ठीक भी है तो हेमा मालिनी क्यों शादी में नहीं पहुंची?

Karan Deol

ईशा देओल की है अच्छी बॉन्डिंग
बता दें कि, करण देओल की शादी में भले ही ईशा देओल शामिल नहीं हुईं। लेकिन उन्होंने अपने भतीजे को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। जिससे ये साफ जाहिर होता है कि, उनके सनी के परिवार के संग अच्छी बॉन्डिंग है। अब सवाल उठता है कि जब रिश्ते अच्छे हैं तो फिर क्यों हेमा मालिनी शादी में नहीं पहुंची।

इस वजह से हेमा मालिनी नहीं हुईं शादी में शामिल
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, हेमा मालिनी को शादी के लिए इनवाइट नहीं किया गया था। जिसकी वजह थी कि वह उस वक्त शहर में नहीं थी। माना ये भी जा रहा है कि, अभी तक धर्मेंद्र के दोनों परिवार एक दूसरे से नही मिले। वह एक दूसरे के स्पेस का सम्मान करते हैं। दोनों परिवारों के बीच अब कोल्ड वॉर खत्म हो चुका है। खैर इन दावों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+