मौत के बाद अब ये था पूनम पांडे का नया पब्लिसिटी स्टंट! हेल्थ मिनिस्ट्री ने ऐसे खोली एक्ट्रेस की पोल
Poonam Pandey News: बीते दिनों मौत का ड्राम करने वाली पूनम पांडे को लेकर फैंस कयास लगा रहे थे कि वे कुछ नया करने वाली हैं। खबरें थीं कि जिस सर्वाइकल कैंसर की जागरूकता के लिए उन्होंने ये खेल रचा, इसी कैंपेन का उन्हें ब्रांड अंबेसडर बनाया जा रहा है।
पूनम पांडे के जिंदा होने की खबरों के बाद जिस एक खबर ने तूल पकड़ा हुआ था, वो ये थी कि उन्हें जागरूकता कैंपेन का ब्रांड अंबासडर बनाया जा रहा है। हालांकि, अब इन सभी खबरों पर खुद स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान सामने आया है।

ब्रांड अंबेसडर बनने की खबर को लेकर हेल्थ मिनिस्ट्री ने बयान जारी किया है। बयान में मंत्रालय ने साफ किया कि पूनम को किसी सर्वाइकल कैंसर जागरूकता की ब्रांड अंबेसडर नहीं बनाया जा रहा। ब्रांड अंबासडर बनने की अफवाहों को मंत्रालय ने पूरी तरह से खारिज किया है।
सरकार की ओर से जारी बयान तब आया, जब पूनम पांडे को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जागरूकता राष्ट्रीय अभियान का चेहरा बनाए जाने की संभावना है। बात हो रही थी कि पूनम पांडे और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के बीच इसे लेकर बातचीत हो रही है।
मंत्रालय ने बयान जारी कर ये कहा कि सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता फैलाने के लिए मोदी सरकार के राष्ट्रीय अभियान का ब्रांड अंबेसडर नहीं बनाया जा रहा। ऐसे में इन खबरों पर आखिरकार खुद सरकार ने विराम लगा दिया है कि पूनम पांडे को कोई ब्रांड अंबेसडर नहीं बनाया जा रहा है।
बताते चलें कि बीते दिनों पूनम पांडे को लेकर खबर आई कि उनकी मौत हो चुकी है। हर कोई इस अचानक मौत से काफी हैरान था। हालांकि, अगले ही दिन पूनम खुद अपने जिंदा होने की खबर लेकर आईं तो भी लोग हैरान रह गए। पूनम ने इस ड्रामे का कारण सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना बताया।












Click it and Unblock the Notifications