Exclusive: बोले मशहूर सिंगर लेस्ली लुईस- 'दोस्त बिना जिंदगी नहीं, हरिहरन तो मेरा भाई'
नई दिल्ली, 28 दिसंबर। 'दोस्ती बिना जिंदगी नहीं है, दोस्त हैं तो लाइफ हैं क्योंकि बिना दोस्त के जीवन कोरा है ', ये कहना हमारा नहीं बल्कि मशहूर सिंगर-संगीतकार लेस्ली लुईस का है, जिन्होंने वनइंडिया हिंदी से Exclusive फेसबुक लाइव सेशन में ये बातें कहीं। 'यारों दोस्ती बड़ी हसीन 'है.. 'परी हूं'..और 'जानम समझा करो' जैसे गीतों के जरिए लोगों के दिलों में स्पेशल जगह बनाने वाले लेस्ली ने इस लाइव सेशन में अपने और सिंगर हरिहरन के बीच की ट्यूनिंग के बारे में भी खुलकर बातें कीं।
यहां देखें पूरा Interview

'बिना दोस्ती के संगीत तो आ ही नहीं सकता है'
उन्होंने कहा कि 'हमारे और हरिहरन की जोड़ी अगर हिट है तो उसके पीछे राज हमारी दोस्ती ही है क्योंकि बिना दोस्ती के संगीत तो आ ही नहीं सकता है, वरना वो तो प्रोजेक्ट की तरह हो जाएगा। जिसमें इमोशंस को छोड़कर बाकी सब होगा और जो चीज दिल से होती है वहां चीजें कमाल की होती हैं। मैं और हरिहरन तो बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो तो मेरा भाई है और 'कोलोनियल कजंस' की सफलता का राज यही है।'

ग्लोबल हिंदी
इसके साथ ही लेस्ली ने ये भी बताया कि 'उन्होंने संगीत के रूप में अभी तक बाकी लोगों के लिए काम किया है लेकिन अपने लिए कुछ नहीं किया इसलिए वो ग्लोबल हिंदी के जरिए अब अपनी कंपोजिशन लेकर आए हैं। जहां वो अपने गाने को पोस्ट करते हैं। लेस्ली ने कहा कि उन्होंने अपना करियर एक गिटार कलाकार के रूप में शुरू किया था। 'ग्लोबल हिंदी' तक उन्होंने पांचवा अवतार धारण किया है।'

'उम्मीद करता हूं कि लोगों को ये पसंद आएगा'
मेरा दूसरा अवतार जिंगल कंपोजर है, तीसरा अवतार पॉप म्यूजिक प्रोड्यूसर, चौथा अवतार बैंग 'कोलोनियल कजंस' और पांचवा है सिंगर परफार्मर, उम्मीद करता हूं कि लोगों को ये पसंद आएगा। मेरे You Tube चैनल पर आपको हर महीने एक नया गाना सुनने को मिलेगा।

पंचम दा के बारे में बताया दिलचस्प किस्सा
अपने साक्षात्कार में लेस्ली ने पंचमदा यानी कि आरडी बर्मन से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 'मेरे पिताजी पीएल राज , जो कि एक मशहूर कोरियोग्राफर थे, ने मुझे पंचमदा से मिलवाया था वो भी ये कहकर कि ये मेरा बेटा है जो कि बीकॉम फेल है और गिटार बजाता है। देख लीजिए शायद कुछ कर सके।' लेस्ली ने कहा कि 'मुझे उस वक्त काफी गुस्सा आया था अपने पापा पर, फिर बात आई-गई हो और मैं लंदन चला गया और कुछ वक्त बाद जब कोलोनियल कजंस हिट हो गया था।'

राहुल एंड आई
तब आशा जी मुझे मिलीं और तब राहुल देव बर्मन नहीं थे, तब उन्होंने कहा था कि 'तु्म्हें राहुल जी के गानों को रीमिक्स करना होगा।' तब मैंने आशा जी से कहा कि 'ये मेरा सौभाग्य होगा।'
मराठी में आई का मतलब मां
और इसके बाद मैंने 'राहुल एंड आई को रिलीज किया। आपको बता दें कि यहां आई का मतलब मां से है क्योंकि मराठी में आई का मतलब मां होता है और लेस्ली के लिए आशी भोंसले एक मां की ही तरह हैं।'
युवाओं में खासा लोकप्रिय हैं लेस्ली लुईस
आपको बता दें कि लेस्ली लुईस और हरिहरन ने रीमिक्स और फ्यूजन एलबम के जरिए देश में गैर फिल्मी संगीत में क्रांति ला दी थी। गजल गायक 'हरिहरन 'के साथ मिलकर 'कोलोनियल कजंस' एलबम बनाने वाले लुईस ने आशा भोंसले, केके समेत कई गायकों के साथ काम किया है। वो युवाओं में खासा लोकप्रिय हैं। इनकी और हरिहरन की जोड़ी ने MTV Asia Viewer's Choice Award और U.S. Billboard Viewer's Award अपने नाम किया है।












Click it and Unblock the Notifications