हार्दिक और नाताशा के अलग होने की कहीं ये वजह तो नहीं? शादी से पहले इस हसीना संग उड़े थे इश्क के चर्चे

Hardik Pandya Relationships: हार्दिक पांडया पत्नी संग अपने रिश्ते में खटास को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। क्रिकेटर को लेकर खबरें आ रही हैं कि नताशा संग उनका सेपरेशन हो चुका है। नताशा ने अपने सोशल मीडिया से हार्दिक का नाम हटा दिया है। इस बीच लोगों को हार्दिक के पुराने रिलेशनशिप की भी याद आ रही है। हार्दिक पांड्या नताशा को अपनी बीवी बनाने से पहले बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना एली अवराम संग भी इश्क लड़ा चुके हैं।

क्यों चर्चा में हार्दिक?
हार्दिक पांड्या पत्नी नताशा संग सेपरेशन की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2024 क्रिकेटर के लिए प्रोफेशनली और पर्सनली कुछ खास नहीं जा रहा है। ऐसे में पत्नी से सेपरेशन की खबरों ने फैंस को और भी परेशान करके रख दिया है। इस बीच फैंस क्रिकेटर के पास्ट रिलेशिनशिप्स को लेकर भी बातें कर रहे हैं।

Hardik Pandya

इस एक्ट्रेस को किया डेट
बता दें कि हार्दिक पांड्या का नाम कई सारी हसीनाओं संग जुड़ा था। क्रिकेटर ने बॉलीवुड की खूबसूरत बाला एली अवराम को भी डेट किया था। मगर दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों ने अपनी राहें भी अलग कर लीं।

क्यों मुंह छिपा रही थीं हसीना?
कई बार एली अवराम को हार्दिक के साथ स्पॉट भी किया गया। एयरपोर्ट पर एली हार्दिक संग नजर भी आईं मगर इस दौरान वे पैपराजी से मुंह भी छिपाती फिरीं। इससे साफ था कि एली नहीं चाहती थीं कि उनके और हार्दिक के रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा बाते हों।

बता दें कि हाल ही में खबरें आईं कि हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने अपने सोशल मीडिया से पति का नाम हटा दिया है। बताया जा रहा है कि हार्दिक और नताशा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में हार्दिक के पुराने रिलेशनशिप की खबरों के बारे में भी लोग बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+