Happy Birthday Sonam Kapoor: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस, इस फिल्म के लिए घटाया था 35 किलो वजन

बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सोनम का ये बर्थडे काफी स्पेशल होने वाला है क्योंकि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं।

मुंबई, 9 जून: बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। सोनम का ये बर्थडे काफी स्पेशल होने वाला है क्योंकि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। जल्द ही एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। सोनम उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी में से हैं, जो अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोनम ने अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीता है। एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में तो अपनी जबरदस्त अदाकारी से चार चांद लगाए, वहीं कई फ्लॉप फिल्में उनके खाते में रहीं। सोनम का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने हमेशा से ही फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस के लिए सुर्खियां बटोरीं। वहीं सोनम की लव लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस की मुलाकात 2014 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से हुई थी। इसके बाद दोनों ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली थी। कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

इन फिल्मों में नजर आईं सोनम

इन फिल्मों में नजर आईं सोनम

बताते चलें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर अभी तक 20 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इनमें से एक्ट्रेस की 5-6 फिल्मों को ही सक्सेस मिल पाई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सोनम का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। एक्ट्रेस की हिट फिल्मों में भाग मिल्खा भाग, नीरजा, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग, संजू और रांझणा शामिल हैं।

‘सांवरिया' के लिए घटाया था 35 किलो वजन

‘सांवरिया' के लिए घटाया था 35 किलो वजन

सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे रणवीर कपूर के साथ नजर आईं थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी। हालांकि, सोनम ने इस मूवी के लिए 2 सालों में अपना 35 किलो वजन कम किया था।

आनंद से 2014 में हुई मुलाकात

आनंद से 2014 में हुई मुलाकात

सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी। खबरों के मुताबिक सोनम से पहली मुलाकात के एक महीने बाद ही आनंद ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दोनों ने करीब 4 सालों तक एक दूसरे को डेट किया। फिर सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। अब दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं।

मां बनने वालीं हैं एक्ट्रेस

मां बनने वालीं हैं एक्ट्रेस

फिल्मी करियर से इतर एक्ट्रेस फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रहीं हैं। सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। और एक्ट्रेस नए मेहमान को दुनिया में लाने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें वायरल भी होती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+