Happy Birthday Rajpal: ऑटो से लग्जरी कार तक का सफर, जानें राजपाल के पास है कितनी संपत्ति
नई दिल्ली, 16 मार्च: कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह राजपाल यादव 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 16 मार्च 1971 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। वहां से निकलकर वो मुंबई पहुंचे और अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई। हालांकि इस बुलंदी तक पहुंचने के लिए उनको सैकड़ों मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसी जमाने में उनके पास ऑटो का किराया तक नहीं हुआ करता था, लेकिन आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
Recommended Video

संघर्ष के दिनों को किया याद
पिछले साल राजपाल यादव ने एक आरजे को इंटरव्यू दिया था। उस वक्त उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों पर खुलकर बात की थी। राजपाल के मुताबिक जब शुरु में आप मुंबई आते हैं तो ये अंजान शहर लगता है। जहां आपको बोरीवली जाने के लिए दूसरों के साथ एक ऑटो शेयर करना पड़ता है। फिर, जब आपके पास ऑटो के लिए पैसे नहीं होते हैं, तो आप जुहू, लोखंडवाला, आदर्श नगर, गोरेगांव जाते हैं। उनका मानना है कि हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि किसी ने आपके मुश्किल वक्त में मदद की थी।

कितनी है कमाई?
दशकों बाद अब राजपाल के हालात बदल गए हैं, वो कमाई के मामले में कई स्टार्स से आगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अगर हर महीने की कमाई की बात करें तो वो विज्ञापन और फिल्मों से 30 लाख से ज्यादा कमा लेते हैं। ऐसे में उनकी सालाना की आमदनी 4 करोड़ के आसपास होती है।

रियल स्टेट में लगाया पैसा
राजपाल यादव ने अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है, लेकिन बॉलीवुड में हिट होने के बाद उन्होंने अपने सारे शौक पूरे किए। उनको लग्जरी गाड़ियों में भी काफी दिलचस्पी है। पिछली साल आई एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास होंडा अकॉर्ड और बीएमडब्यू 5 सीरीज की महंगी कार है। इसके अलावा उन्होंने रियल स्टेट में भी काफी ज्यादा निवेश किया है।

नहीं चुका पाए थे लोन
2013 में दिल्ली हाईकोर्ट में राजपाल के खिलाफ एक मामला पहुंचा था। उस दौरान वो 5 लाख का लोन चुकाने में नाकाम रहे थे। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में एक झूठा हलफनामा दायर किया था। जिस पर कोर्ट ने उनको फटकार लगाते हुए 10 दिन की सजा सुनाई थी। उसको भुगतने के लिए वो तिहाड़ जेल में भी बंद रहे।












Click it and Unblock the Notifications