मैनेजमेंट की पढ़ाई कर कंसल्टेंट बनने वाले ने 'दिल से' दीं फिल्में, तमिल से लेकर हिंदी में बनाई ब्लॉकबस्टर मूवी
Happy Birthday Mani Ratnam: 2 जून 1956 को मद्रास स्टेट (अब मदुरै) में एक परिवार में गोपालरत्नम सुब्रमण्यम का जन्म हुआ। जो बाद में मणि रत्नम के नाम से पहचाने जाने लगे। बड़े हुए पढ़ाई करने मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने जमनालाल बजाज से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बतौर कंसल्टेंट नौकरी जॉइन की। यहां तक सब ठीक था। एकदम अचानक उनकी दिलचस्पी फिल्मों में आ गई। इसके बाद साल 1983 का दौर आया और उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री जॉइन की।
इसी साल उनकी फिल्म रिलीज हुई पल्लवी अनु पल्लवी, जो कन्नड़ भाषा में थी। इसके बाद वो मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में फिल्में बनाईं। साल 1998 आया, यहां उन्होंने फिल्म बनाई 'दिल से' जो उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। ये उनका बॉलीवुड डेब्यू भी है। इस फिल्म शाहरुख खान और मनीषा कोइराला थे। ये फिल्म उनके और शाहरुख के करियर की कल्ट फिल्म बन गई।

साल 1998 'दिल से' को दुनिया उसकी स्टोरी लाइन, डायलॉग्स और गानों की वजह से जानती है। इसी फिल्म में वो ऐतिहासिक गाना छैया छैया फिल्माया गया था। जो ट्रेन की छत पर शूट किया गया। वो एक ऐसा गाना है जो आज किसी भी पार्टी में बिना बजे नहीं रह सकता है। ये तो बस एक उदाहरण है। इसके जितने भी गाने हैं, वो बैंगर हैं। आज भले ही इस फिल्म को रिलीज हुए दो दशक से ज्यादा हो गए हैं। फिर भी ये रिलेवेंट है। इस फिल्म में एक से बढ़कर एक लीजेंड्री आर्टिंस्ट ने काम किया था। इसके डायलॉग तिग्मांशु धूलिया ने लिखे थे। सिनेमैटोग्राफी संतोष शिवन तो म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया था। ये वही मणि रत्नम हैं जिनकी बॉम्बे और रोजा भी आपने देखी होगी। खैर 'दिल से' ने बॉक्स ऑफिस में भी पैसे कमाए।
इसके पांच साल बाद वो युवा फिल्म लेकर आए, जिसने हिंदी सिनेमा में एक और क्रांति की। फिर मणि ने 2007 गुरु और 2010 में रावन बनाई। गुरु ने तो बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन भी अच्छा किया। लेकिन रावन ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। इसके बाद से मणि रत्नम वापस बॉलीवुड की तरफ नहीं आए। उन्होंने तमिल में ही एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। अब वो ठग लाइफ फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसमें कमल हासन से लेकर पंकज त्रिपाठी और अली फजल भी हैं। फिल्म को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी हो रही है। फिल्म को कन्नड़ भाषा में नहीं रिलीज करने की धमकी दी जा रही है। अब देखना है कि आखिर फिल्म के साथ क्या होता है।
खैर 2 जून को मणि रत्नम 69 जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सभी को ठग लाइफ का इंतजार है। उनकी फिल्में एकेडमी अवॉर्ड तक भी पहुंची हैं। कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं। लेकिन देखना ये है कि आखिर ठग लाइफ के साथ मणि रत्नम का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications