बॉलीवुड की 'महारानी' हुमा कुरैशी के पास है करोड़ों की संपत्ति, एक फिल्म की फीस जान रह जाएंगे भौचक्के
Huma Qureshi Net Worth: हुमा कुरैशी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उनके भाई साकिब सलीम भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। दोनों ने बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाई है। लेकिन हुमा आज दुखद खबर के चलते खबरों में हैं। दरअसल, दिल्ली में उनके कजिन भाई आसिफ की हत्या कर दी गई है। एक मामूली पार्किंग विवाद के कारण उनपर धारदार हथियार से हमला हुआ।
हुमा कुरैशी भी इसी वजह से सुर्खियों में हैं। ऐसे में हम आपको उनकी बारे में आपको कुछ जानकारी दे रहे हैं। हुमा आखिर कमाई कहां से करती हैं। वो अपने परिवार को किस तरह सपोर्ट करती हैं। बता दें, अपनी फिल्मों के साथ-साथ विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं। छोटे से करियर में हुमा की संपत्ति जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

हुमा कुरैशी ने 2012 में फिल्म "गैंग्स ऑफ वासेपुर" से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने "लव शव ते चिकन खुराना", "डेढ़ इश्किया", "बदलापुर", "जॉली एलएलबी 2", और "बेल बॉटम" जैसी कई फिल्मों में काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। कई बार वो अपनी फीस फिल्म या सीरीज के बजट और अपने कैरेक्टर को देखने के बाद डिसाइड करती हैं। जानकारी के मुताबिक, हुमा कुरैशी की टोटल नेटवर्थ 23 करोड़ रुपये है। हुमा कुरैशी की वेब सीरीज "महारानी" भी काफी चर्चित है। इसमें उन्होंने रानी भारती का किरदार निभया था। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था।
फिल्मों के अलावा हुमा की बड़ी कमाई ब्रांड्स एंडोर्समेंट से भी होती है। हुमा ने अपने करियर की शुरुआती दिमों ने कंपनियों से साथ दो साल का करार किया था। ऐड्स की बात करें तो उन्होंने मोबाइल, पेंट, ऑयल, क्रीम और साबुन जैसे ब्रांड्स के कई टीवी कमर्शियल किए हैं। एंडोर्समेंट से भी उनकी मोटी कमाई होती है। वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा हुमा को गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके कलेक्शन में Mercedes-Benz और Land Rover जैसे ब्रांड्स की कारें शामिल हैं। हुमा की पहली कार लैंड रोवर ब्रांड की थी। इसके अलावा हुमा के पास मर्सिडीज बेंज जीएलएस क्लास है। इसकी कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये हैं।












Click it and Unblock the Notifications