Bharti Singh Birthday: एक वक्त पर दाने-दाने को मोहताज था भारती का परिवार, आज 30 करोड़ है नेटवर्थ
कॉमेडी क्वीन भारती आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना इतना भी आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था।
मुंबई, 3 जुलाई: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो से अपनी जर्नी की शुरुआत करने वाली भारती आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन भारती आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना इतना भी आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था, जब उन्हें खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था। भारती के लिए ये सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कॉमेडी क्वीन भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर में हुआ था। महज 2 साल की उम्र में ही भारती ने अपने पिता को खो दिया था। ऐसे में बच्चों को संभालना भारती की मां के लिए मुश्किल हो गया, जिसके बाद उन्होंने सिलाई करके अपने परिवार का गुजर-बसर किया।

आसां नहीं था ये सफर
भारती की जर्नी बिल्कुल आसान नहीं थी। इस बात का अंदाजा कुछ वक्त पहले का उनका भारी भरकम शरीर देखकर भी लगाया जा सकता है। जब भारती कॉमेडियन बनने पंजाब से मुंबई आईं तो उनका ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। लोग भारती की कॉमेडी और उनके शरीर.. दोनों का ही मजाक उड़ाया करते थे। लेकिन भारती ने ये सब सुनने और देखने के बाद हिम्मत नहीं हारी और वे द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में सेकंड रनरअप रहीं। इसके बाद भारती कॉमेडी सर्कस में आईं और फिर भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ऐसे शुरू हुई भारती-हर्ष की लव स्टोरी
कॉमेडियन भारती ने कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाईट बचाओ जैसे शोज में काम किया है। इसी दौरान उनकी मुलाकात हर्ष से हुई। हर्ष शो के लिए स्क्रिप्ट लिखा करडते थे। इसके बाद दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा और दोनों ने साल 2017 में शादी का ऐलान कर दिया।

इतनी है भारती की नेटवर्थ
इतनों दुखों को झेलने के बाद भारती आखिरकार उस मुकाम पर पहुंच गई, जिसकी वो हकदार थीं। आज भारती का मुंबई के अंधेरी में अपना शानदार घर है। भारती की नेटवर्थ आज 30 करोड़ रुपये है। उनके पास BMW X7 और Audi Q5 है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications