Amitabh Bachchan: जया- रेखा नहीं बल्कि इस हसीना पर मरते थे अमिताभ, कभी कहा था- 'बॉलीवुड का हसीन चांद'
Amitabh Bachchan Birthday Special: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 82वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, उम्र को केवल एक नंबर मानने वाले अमिताभ बच्चन को रात 12 बजे से दुनिया भर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
सच्ची मेहनत और लगन से अमिताभ ने ये साबित किया है कि जो आप शिद्दत से चाहते हैं अगर उसके लिए रात-दिन मेहनत करें तो मंजिल आपको हर हालत में मिलकर रहेगी।

11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपने अद्वितीय अभिनय से न केवल हिंदी फिल्म उद्योग में बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।
कवि सुमित्रानंदन पंत ने दिया था अमिताभ को नाम
मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के बेटे अमिताभ को 'अमिताभ' नाम लोकप्रिय कवि सुमित्रानंदन पंत ने दिया था, जिसका अर्थ होता है अनंत प्रकाश। (अमित = अनंत, अभ = प्रकाश)।
जया भादुड़ी ने अमिताभ से शादी करके सबको चौंका दिया था
आपको बता दें कि अमिताभ की रील लाइफ की ही तरह रीयल लाइफ भी काफी चर्चित रहती है। करियर के पीक पर अभिनेत्री जया भादुड़ी ने अमिताभ से शादी करके सबको चौंका दिया था तो वहीं आज तक अमिताभ और रेखा के अनकहे अफसानों की बातें होती है।
अमिताभ की 'ड्रीम गर्ल' ना तो जया थीं और ना ही रेखा थीं
लेकिन क्या आपको पता है कि अमिताभ की 'ड्रीम गर्ल' ना तो जया थीं और ना ही रेखा बल्कि अमिताभ बॉलीवुड के 'चौंदहवीं के चांद' पर मरते थे।
जी हां, आपने सही समझा हम यहां बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान की, जिनके अमिताभ बहुत बड़े दीवाने थे और खास बात ये है कि अमिताभ को अपने करियर की शुरुआत में उन्हीं के साथ काम करने का मौका मिला।
फिल्म 'रेशमा और शेरा' में अमिताभ ने किया था छोटा सा काम
मालूम हो कि अमिताभ को सुनील दत्त और वहीदा रहमान की फिल्म 'रेशमा और शेरा' में अमिताभ बच्चन को एक छोटा सा किरदार निभाने का मौका मिला था।
एक्ट्रेस के फुटवियर को साथ में लेकर चलते थे अमिताभ!
वहीदा को जब अमिताभ ने सेट पर पहली बार देखा था तो वो उन्हें देखते ही रह गए थे। इनके बारे में तो ये भी कहा जाता था कि वो एक्ट्रेस के फुटवियर को साथ में लेकर चलते थे, हालांकि इन बातों की कभी कोई पुष्टि नहीं हुई।
ड्रीमगर्ल के साथ काम करने के कई मौके मिले
अब इसे आप भाग्य कहिए कि कुछ और कि अमिताभ को बाद में अपनी इसी 'ड्रीमगर्ल' के साथ काम करने के कई मौके मिले वो भी बतौर हीरो, इनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।
'वो वाकई हसीन हैं और सच में चौदहवीं का चांद हैं'
एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ ने वहीदा की तारीफ करते हुए कहा था कि 'वो वाकई हसीन हैं और सच में चौदहवीं का चांद हैं।' तो वहीं वहीदा रहमान ने भी कई मौकों पर अमिताभ की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत ही शालीन और मेहनती कलाकार बताया है।
मिलेनियम के सबसे बड़े स्टार हैं अमिताभ बच्चन
गौरतलब है कि साल 1999 में बीबीसी के एक सर्वेक्षण में उन्हें मिलेनियम का सबसे बड़ा स्टार चुना गया था, जहां उन्होंने हॉलीवुड के दिग्गजों जैसे चार्ली चैपलिन और मार्लन ब्रैंडो को भी पीछे छोड़ दिया। 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 15 फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले बॉलीवुड के इस शहंशाह को वनइंडिया हिंदी भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है।












Click it and Unblock the Notifications