OTT पर दिखाई जाएगी हंसिका मोटवानी के प्यार की कहानी, 'लव शादी ड्रामा' का टीजर हुआ रिलीज
Hansika Love Shaadi Drama Teaser Out: हंसिका मोटवानी की शादी का हर पल, चाहे वह हल्दी हो, मेहंदी हो या फिर संगीत सेरेमनी, पूरी शादी ने सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस शादी को सीरीज के तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा।

Hansika Love Shaadi Drama Teaser Out: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने गत 4 दिसंबर 2022 को ही अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी। उसके बाद से वह सुर्खियों में छाई हुई हैं। हंसिका मोटवानी को लेकर पहले भी कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि इस बार हंसिका अपनी शादी की वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। हंसिका मोटवानी और उनके बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया की शादी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं थी। आपको बता दें कि जयपूर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत का रस्म भी काफी धूमधमा से मनाया गया था। इस कपल की शादी इतने ग्रैंड तरीके से हुई कि कई दिनों तक सोशल मीडिया पर इसके चर्चे हुए। कपल ने अपनी शादी को रिएलिटी शो में बदलने का फैसला लिया था जिसका टाइटल रखा गया है 'लव शादी ड्रामा'। कुछ दिनों पहले इसका पोस्टर रिलीज किया गया था और अब इस सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है।

हंसिका की शादी का टीजर हुआ रिलीज
हंसिका मोटवानी की शादी का हर पल, चाहे वह हल्दी हो, मेहंदी हो या फिर संगीत सेरेमनी, पूरी शादी ने सुर्खियां बटोरी थीं। अब इस शादी को सीरीज के तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा। हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लव शादी ड्रामा का टीजर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- ढेर सारा प्यार, ढेर सारी खुशियां और थोड़ा सा ड्रामा। इस टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
कई इमोशनल बातें आएंगी सामने
सोशल मीडिया पर इस टीजर को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। टीजर की शुरुआत कपल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से होती है जिसके बाद हंसिका कहती हैं- सच्चा प्यार, सपना, शादी, सब कुछ सही था। कुछ भी गलत नहीं हो सकता था या शायद हो सकता था। इसके बाद हंसिका के कई इमोशनल और ब्रेक डाउन के मूमेंट्स भी दिखाए गए हैं जिसमें वह अपने पास्ट का जिक्र करती नजर आती हैं।
कुछ ही घंटों में टीजर को मिले कई लाख व्यूज
टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए लव शादी ड्रामा के इस टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। महज 55 सेकंड के इस रोमांटिक टीजर पर कुछ ही घंटों में 9 लाख 45 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। टीजर देखकर साफ पता चलता है कि इस रिएलिटी शो में हंसिका की शादी की रश्मों के साथ-साथ उनकी जिंदगी से जुड़े कई गहरे राज भी खोले जाएंगे।

खुलेंगे हंसिका की जिंदगी के राज
टीजर के एक सीन में हंसिका मोटवानी ने खुद अपने पास्ट का जिक्र किया है। ऐसे में वजह लोगों का सस्पेंस और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसके अलावा टीजर के और सीन में हंसिका अपनी मां मीना मोटवानी के सामने इमोशनल होतीं नजर आ रही हैं। वहीं इसके तुरंत बाद वह गुस्से में सोहेल से शादी खत्म होने की बात भी कहती हैं।
कब और कहां देख सकते हैं ये सीरीज
हंसिका मोटवानी की 'लव शादी ड्रामा' सीरीज को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ये आगामी 10 फरवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी ने टीवी शो 'शाका लाका बूम-बूम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस ग्लैमर इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी एंट्री की थी। वह ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कोई मिल गया' में भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'तेरा सुरूर' में लीड हीरोइन के तौर पर काम किया था। हंसिका अबतक कई साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications