राजू, घनश्याम और बाबू राव की नाक में दम करेगा कबीरा, 'हेरा फेरी 3' की कास्ट पर बड़ा खुलासा

Hera Pheri 3 update: आयकॉनिक फिल्म फ्रैंचाइज हेरा फेरी के तीसरे पार्ट का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में फिर से राजू, घनश्याम और बाबू भैया की जोड़ी देखने को लोग बेताब हैं। लेकिन इसे डायरेक्ट कौन करेगा। लेकिन प्रियदर्शन पोस्ट कर ये साफ कर दिया कि वही फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं।

प्रियदर्शन ने अक्षय, परेश और सुनील से पूछा कि आप लोग इस फिल्म के लिए तैयार हैं। जवाब में अक्षय ने कहा था कि हां सर हम सब तैयार हैं। इसके बाद गुलशन ग्रोवर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा कि आप लोग कबीरा को कैसे भूल सकते हैं। तभी से कयास लगने लगे कि गुलशन इस फिल्म में होंगे या नहीं। अब इस पर खुद गुलशन ने जानकारी दे दी है। पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट।

Hera Pheri 3 update

गुलशन ने मिड-डे से बात की, इसमें उन्होंने बताया, जी हां कबीरा वापस लौट रहा है। हेरा फेरी 3 के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। फ़िरोज़ नाडियाडवाला (फिल्म के प्रोड्यूसर) से कई बार मिल चुका हूं। मैंने अपने रोल के बारे में उनसे डिस्कस भी किया। बता दें, हेरा फेरी में कबीरा नाम का किरदार था, जिसे गुलशन ने निभाया था। दूसरी तरफ तबू ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने हिंट दिया है कि उनकी भी वापसी हो सकती है। हालांकि इस पर अभी तक ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है।

हेरा फेरी 3 के राइट्स और इसे बनाने के लिए इरोज और फिरोज नाडियाडवाला बीच खींचतान चल रही है। यही वजह है कि हेरा फेरी 3 नहीं बन पा रही है। हालांकि एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फिरोज नाडियाडवाला ने इरोज से राइट्स खरीद लिए हैं। वहीं, एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि राज शांडिल्य इस फिल्म को डारेक्ट करेंगे। लेकिन उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अहम रोल में दिखाई दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+