Gufi paintal Films: 'शकुनि मामा' ही नहीं फिल्‍मों के इन किरदारों से 'गुफी' ने दर्शकों का जीता है दिल

Gufi Paintal Passed Away:'महाभारत' में 'शकुनि मामा' के किरदार से पॉपुलर हुए गुफी पेंंटल ने फिल्‍मों में ऐसे बेहतरीन किरदार निभाए हैं, जिनके लिए भी वो हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

gufi paintal

Gufi Paintal Passed Away: 1988 में दूरदर्शन पर शुरू हुए बीआर चोपड़ा के पौराणिक सीरियल महाभारत में 'शकुनि मामा' का किरदार निभा कर घर-घर में पॉपुलर हुए एक्‍टर गुफी पेंटल का सोमवार को निधन हो गया। गुफी पेंटल पिछले कुछ दिनों से मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती थे। उनके बीमार होने की सूचना उनके भाई और भतीजे ने दी थी। 78 वर्षीय एक्‍टर फरीदाबाद में थे तब उनकी तबीयत बिगड़ी थी, इसके बाद उन्‍हें 31 मई को मुंबई के अस्‍पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती करवाया था लेकिन सोमवार की सुबह वो जिंदगी जंग हार गए।

फिल्‍मों में भी अपनी लाजवाब एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता

महाभारत में गूफी पेंटल ने शकुनि मामा के किरदार में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि गुफी पेंटल ने महाभारत के अलावा कई टीवी सीरियल और फिल्‍मों में अनेक किरदारों में अपनी लाजवाब एक्टिंग से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है।

1975 में इस फिल्‍म से की थी एक्टिंग की शुरूआत

गुफी पेंटल ने 1969 में मुंबई में आकर मॉडलिंग की उसके बाद अस्टिडेंट डॉयरेक्‍टर के रूप में शुरूआत की और 1975 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत फिल्‍म 'रफू-चक्‍कर' में सलीम के किरदार से की थी। इसके अलावा 1978 में 'दिल्‍लगी' फिल्‍म में गणेश का किरदार निभाया था।

गुफी पेंटल की आखिरी फिल्‍म

1978 में 'देश परदेश', 1994 में 'सुहाग' फिल्‍म की थी जिसमें गुफी ने एक्‍टर अक्षय कुमार के मामा का रोल निभाया था। गुफी पेंटल ने 1995 में 'मैदान-ए-जंग' में मामा का रोल, 1997 में रिलीज हुई दावा फिल्‍म में 'मंगल सिंह' के किरदार में नजर आए थे। वहीं वर्ष 2000 में रिलीज 'लुई द रिवेंद: गीता मेरा नाम', 2006 में 'घूम' में विजय दीक्षित के बॉस का रोल, 2013 में महाभारत और बर्बरकी में शकुनी, 2014 में 'सम्राट एंड कंपनी' फिल्‍म में डीडी परिवार के वकील दिनेश दास का किरदार निभाया था। ये गुफी की आखिरी फिल्‍म थी।

महाभारत से पहले दूरदर्शन पर किया था ये टीवी सीरियल

इसके अलावा गुफी पेंटल 1986 में सबसे पहला डीडी नेशनल टीवी पर जो सीरियल किया वो बहादुर शाह जफर था। इसके बाद 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुए पौराणिक धारावाहिक महाभारत में शकुनि किरदार निभाया। जिसने गुफी की किस्‍मत ही पलट दी, जमकर प्रसिद्धि दिलाई।

गुफी पेंटल आखिरी टीवी सीरियल

इसके अलावा गुफी डीडी मेट्रो चैनल के 'कानून' सीरियल में न्‍यायमूर्ति रघुनाथ के किरदार में नजर आए थे। गुफी पेंटल ने अन्‍य सीरियल किए उनमें सौदा, ओम नम शिवाय, अकबर बीर‍बल, सीआईडी, शशह्ह...कोई है, द मैजिक मेकअप बॉक्‍स, द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण के अलावा अन्‍य कई सीरियल में गुफी विभिन्‍न किरदारों में नजर आए। आखिरी सीरियल गुफी ने जो किया 2021-2022 में स्‍टार भारत चैनल पर प्रसारित हुए जय कन्हैया लाल की सीरियल में विश्‍वकर्मा के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन किया था।

गुफी ने इस फिल्‍म का किया था निर्देशन

16 वीं शताब्दी के कृष्ण के भक्त चैतन्य महाप्रभु जिन्‍हें गौड़ीय वैष्‍यवाद के लोग भगवान के रूप में पूजते हैं उन्‍हीं चैंतन्‍य महाप्रभू के जीवन पर श्री चैतन्य महाप्रभु फिल्‍म का गुफी पेंटल ने निर्देशन किया, इस फिल्‍म में संगीत मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन ने दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+