किस एक्ट्रेस पर आया गोविंदा का दिल? जिसके लिए पत्नी सुनीता को देना चाहते हैं तलाक, 37 साल की टूटेगी शादी

Govinda Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है जिसे सुनकर फैंस को झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स हैं कि गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहुजा से तलाक लेने वाले हैं।

हाल ही में गोविंदा को लेकर भी ऐसी ही अफवाहें उड़ रही हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उनका अपनी पत्नी सुनीता आहुजा से तलाक हो रहा है। यह खबर उनके फैंस के लिए एक बड़ा शॉक है, और लोग जानना चाहते हैं कि इसके पीछे की सच्चाई क्या है।

Govinda Sunita Ahuja Divorce

Zoom TV की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा और सुनीता आहुजा 37 साल की शादी के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि गोविंदा का एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है कि जिसकी वजह से उनका सुनीता से तलाक हो सकता है। हालांकि ये मराठी एक्ट्रेस कौन है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। वहीं अभी तक गोविंदा या उनकी पत्नी ने तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं आया है।

कुछ हफ्ते पहले, हिंदी रश से एक इंटरव्यू में सुनीता आहुजा ने यह बताया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग रहते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि कोई भी उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकता। उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता। मैं उनके साथ बहुत मस्ती करती हूं। कुछ लोग होते हैं जो घर तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैं किसी को भी घर तोड़ने नहीं दूंगी।"

सुनीता ने ये भी कहा कि "अपने मर्दों का ध्यान रखो। मर्द क्रिकेट की तरह होते हैं-कभी अच्छे, कभी बुरे। मैंने हमेशा महिलाओं को कहा है कि मर्द को हाथ में रखो जैसे मैंने रखा है। अगर नहीं रख सकतीं, तो उन्हें थप्पड़ मारो," उन्होंने कहा।

कुछ दिन पहले सुनीता ने यह भी खुलासा किया था कि वह और गोविंदा दोनों अलग-अलग व्यक्ति हैं और उन्होंने बताया कि वह कम बात करती हैं। उन्होंने कहा, "मैं लोगों से बहुत कम बात करना पसंद करती हूं क्योंकि मुझे मूर्ख लोगों पर अपनी ऊर्जा बर्बाद करना अच्छा नहीं लगता। हालांकि, गोविंदा को मूर्ख लोगों से बहुत प्यार है। वह चार मूर्खों के साथ बैठकर बेकार बातें करते हैं।"

बता दें कि, गोविंदा और सुनीता आहुजा ने 11 मार्च 1987 को शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, यशवर्धन आहुजा और टीना आहुजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+