गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक पर बेटी टीना का सनसनीखेज खुलासा, अब सबके सामने रखा पापा-मम्मी के रिश्ते का सच
Govinda and Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। बीते कुछ समय से दोनों के बीच मतभेद और तलाक की अफवाहें लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा पर दूसरी एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया था, जिसके बाद ये मामला और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना का शॉकिंग खुलासा
इसी बीच अब गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) ने पहली बार अपने माता-पिता के रिश्ते और तलाक की खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में टीना आहूजा ने अपनी मां सुनीता आहूजा के यूट्यूब व्लॉग को होस्ट किया, जिसमें उन्होंने परिवार से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की है।

पापा-मम्मी के रिश्ते को लेकर बेटी टीना ने कही ऐसी बात
-व्लॉग में टीना आहूजा ने कहा है कि भारतीय महिलाएं अक्सर दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं लेकिन खुद के बारे में कम सोचती हैं। इसी वजह से उन्होंने इस बार अपनी मां सुनीता आहूजा के लिए कुछ खास करने का फैसला किया है।
-इसी दौरान टीना आहूजा ने अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल उनके परिवार के लिए आसान नहीं रहे और इस दौरान उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी आए।
टीना आहूजा ने मां सुनीता को दिया खास गिफ्ट
व्लॉग में टीना आहूजा अपनी मां के लिए एक खास गिफ्ट खरीदकर लाती हैं और उन्हें देती हैं। बेटी का ये सरप्राइज देखकर सुनीता आहूजा भी भावुक हो जाती हैं। गिफ्ट मिलने के बाद सुनीता आहूजा ने कहा कि जिंदगी में हर चीज की एक सीमा होनी चाहिए।
'पारिवारिक फर्ज निभा लिए, अब सम्मान से जीना चाहती हूं'
-सुनीता आहूजा ने बताया कि उन्होंने अपने सभी पारिवारिक फर्ज निभा लिए हैं और अब वह अपने लिए जीना चाहती हैं। सुनीता ने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी को पूरी शान और आत्मसम्मान के साथ जीना चाहती हैं क्योंकि वह इसकी हकदार हैं।
-इस बातचीत के दौरान टीना आहूजा ने महिलाओं को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाएं किसी के प्यार और रिश्ते के लिए खुद को भूल जाती हैं। टीना के मुताबिक हर महिला को आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि वह अपनी पहचान और सम्मान के साथ जिंदगी जी सके।
सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा पर लगाए थे ऐसे आरोप
-दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर दूसरी एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई थी।
-हालांकि गोविंदा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है लेकिन कभी किसी के साथ गलत बर्ताव नहीं किया। उन्होंने य भी कहा था कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और परिवार को भड़काने की कोशिश की जा रही है।
तलाक की खबरों पर पहले भी आई थी सफाई
गोविंदा और उनकी पत्नी के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार तलाक की अफवाहें सामने आ चुकी हैं लेकिन हर बार सुनीता आहूजा ने खुद सामने आकर इन खबरों को खारिज किया है। उन्होंने साफ कहा था कि कोई भी ताकत उन्हें और गोविंदा को अलग नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications