'गोविंदा ने बेवफाई की, क्रूर बर्ताव किया', पत्नी सुनीता आहूजा ने लगाया ऐसा 'गंदा' आरोप, कोर्ट में कही ऐसी बात
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों सोशल मीडिया सेलिब्रेटी बनकर घूम रही हैं। सुनीता आहूजा ने हाल ही में यूट्यूब व्लॉगिंग करना शुरू किया है जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें लोगों के साथ शेयर कर रही हैं।
सुनीता ने गोविंदा पर बेवफाई का लगाया था आरोप
खबरों की मानें तो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक के मामले में अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था। सिर्फ इतना ही नहीं सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा पर क्रूर बर्ताव करने का भी आरोप लगाया था।

क्या सच में गोविंदा-सुनीता आहूजा का होने वाला था तलाक?
-हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने कथित तौर पर हिंदू विवाह अधिनियम के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का हवाला दिया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा को अदालत ने तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। हालांकि सुनीता व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में शामिल हुई थीं। लगभग हर सुनवाई में अभिनेता ज्यादातर अनुपस्थित रहे थे। कथित तौर पर उन्होंने कोर्ट द्वारा अनिवार्य परामर्श सत्रों में भी भाग नहीं लिया था।
यूट्यूब व्लॉग में सुनीता आहूजा हुईं भावुक
-आपको बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना नया चैनल शुरू किया है। इसी चैनल पर व्लॉग बनाते हुए सुनीता आहूजा ने अपने तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की है।
-सुनीता आहूजा ने व्लॉग में कहा है- मैं मां से बार-बार प्रार्थना करती रही कि मुझे इस शादी का आशीर्वाद दें ताकि मैं एक अच्छी जिंदगी जी सकूं। मुझे देवी पर पूरा भरोसा है और उन्होंने मेरी सभी मनोकामनाएं पूरी कीं। मैंने गोविंदा से शादी की और उन्होंने मुझे दो प्यारे बच्चों का आशीर्वाद दिया।
-आंसुओं के साथ सुनीता आहूजा ने कहा- कोई भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करे, जो भी मेरा दिल दुखाएगा, ये मां काली सबके गले काट कर रख देगी। एक अच्छे इंसान को, अच्छी औरत को दुख देना अच्छी बात नहीं है।
-सुनीता आहूजा ने आगे कहा- मुझे और किसी पर विश्वास नहीं है। जो मुझे चोट पहुंचाएगा, मां काली उन्हें दंड देंगी। एक अच्छे इंसान, एक अच्छी महिला को ठेस पहुंचाना बिल्कुल सही नहीं है।
अलग-अलग घर में रहते हैं गोविंदा और सुनीता
-गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपना सरनेम छोड़ने के बारे में बात की। साथ ही ये भी खुलासा किया कि वह अपने पति गोविंदा से पिछले कई वर्षों से अलग रह रह रही हैं। दोनों के अलग रहने की वजह से ही तलाक की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, बाद में सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा से अलग होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था।
-आपको बता दें कि गोविंदा ने अभी तक अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। न ही कोई में पेश न होने को लेकर कोई टिप्पणी की है। फिलहाल गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अलग अलग घर में ही रहते हैं लेकिन दोनों तलाक के बारे में कुछ नहीं सोच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications