शादी को दूसरा मौका देना चाहते हैं गोविंदा, रिश्ते को सुलझाने की कर रहे कोशिश, लेकिन सुनीता नहीं है तैयार!
Govinda Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि इस कपल ने शादी के 37 साल बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। हालांकि, गोविंदा और सुनीता ने इस पर अब तक चुप्पी साधी हुई है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। लेकिन कुछ दिन पहले सुनीता ने कहा था कि वे और उनके पति अलग रह रहे हैं, जिससे इस खबर को और हवा मिली। जब गोविंदा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह नई फिल्म की शुरुआत कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि गोविंदा अपने रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहते हैं।

जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता आहूजा गोविंदा को तलाक देना चाहती हैं। लेकिन गोविंदा अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं ताकि वे देख सकें कि क्या उनके बीच के मुद्दे हल हो सकते हैं, जबकि सुनीता वापस नहीं आना चाहतीं। कहा जा रहा है कि गोविंदा अपनी शादी को खत्म करने के सुनीता के अचानक फैसले से दुखी हैं, वह पूरी तरह से पैचअप के मूड में हैं।
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब तलाक के बारे में सुनीता आहूजा से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा कि अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच कुछ समस्याएं थीं, जो उनके परिवार के सदस्यों द्वारा की गई टिप्पणियों के कारण आई थीं। शशि सिन्हा ने यह भी कहा कि गोविंदा अब अपनी नई फिल्म की शुरुआत में व्यस्त हैं और वे अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
सुनीता आहूजा के तीखे बयान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले, HT से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह अपने पति की लिंक-अप की चर्चाओं को लेकर असुरक्षित महसूस करती हैं और उन्हें पति के बारे में हो रही अफवाहों को लेकर दिल पर पत्थर रखना पड़ता है। सुनीता ने आगे कहा कि वह अब भी असुरक्षित महसूस करती हैं क्योंकि गोविंदा काम नहीं कर रहे थे और उन्हें डर था कि उनका पति किसी और से जुड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications