1 अक्टूबर की सुबह क्या हुआ गोविंदा के साथ? चली गोली और फिर...., रिवॉल्वर लेके कहां जा रहे थे एक्टर?
Govinda Shot By His Gun: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आज यानी 1 अक्टूबर 2024 की सुबह गोविंदा के पैर में गोली लगी जिसके बाद उन्हें घर के पास एक निजी अस्पतला में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी गई है औक फिलहाल वह ठीक हैं।
गोविंदा के पैर में लगी गोली
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो गोविंदा के पैर में उनकी ही रिवॉल्वर से मिसफायर हुआ है और उनके घुटने में गोली लग गई। फिलाहल गोविंदा अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। वहीं गोविंदा के मैनेजर ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर गोविंदा 1 अक्टूबर की सुबह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर कहा जा रहे थे।

गोविंदा के मैनेजर ने दिया अपडेट
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अपने बयान में कहा है कि एक्टर और शिव सेना नेता गोविंदा कोलकाता जा रहे थे। कोलकाता जाने से पहले गोविंदा अपनी रिवॉल्वर को बैग में रख रहे थे और तभी अचानक उनके हाथ से गन छूट गई और गोली चल गई। गोली सीधा गोविंदा के पैर में लगी। मैनेजर ने आगे बताया कि डॉक्टरों ने एक्टर के पैर से गोली निकाल दी है और अभी उनकी हालत ठीक है। फिलहाल वह अस्पताल में ही हैं।
फिल्मों से दूर हैं गोविंदा
आपको बता दें कि गोविंदा पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। वह लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि उनके म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं। इसके साथ ही वह कई रिएलिटी शोज में अपनी पत्नी सुनीता के साथ मेहमान बनकर पहुंचते रहते हैं।
गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली गई है
एक्टर को गोली लगने के बाद फिलहाल पुलिस ने रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद गोविंदा के मैनेजर ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर के शरीर से गोली निकाल दी गई है और वह फिलहाल खतरे से बाहर है। उम्मीद है कि जल्द ही ठीक होने के बाद गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस को थोड़ी राहत की सांस मिली है।












Click it and Unblock the Notifications