'मेरे खिलाफ बॉलीवुड ने साजिश रची' गोविंदा ने इंडस्ट्री का खोला राज, छोड़नी पड़ी 100 करोड़ की फिल्म

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। हाल ही में, वह अभिनेता मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल पर आए, जहां उन्होंने बॉलीवुड पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

गोविंदा ने लंबे समय बाद अपने करियर को लेकर खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एक्टर ने कहा, "मैं बदनामी के दौर से गुजरा हूं, और यह पहले से प्लान किया गया था। वे मुझे इंडस्ट्री से हटाना चाहते थे। मैंने समझ लिया कि ये सब पढ़े-लिखे लोग हैं और मैं, एक अनपढ़ बाहरी व्यक्ति, उनके बीच आ गया था।"

Govinda

गोविंदा ने आगे कहा, "उन्होंने मेरे साथ गेम खेलना शुरू कर दिया। मैं उनके नाम नहीं ले सकता क्योंकि आज भी मैं इंडस्ट्री में अपने काम की वजह से टिका हूं।" गोविंदा ने यह भी खुलासा किया कि कई बार उनके घर के बाहर बंदूकों के साथ लोग पकड़े गए थे।

ये भी पढ़ें: 'शादी के बाद मेरा धर्म बदल जाए' Govinda की भांजी रागिनी खन्ना ने कर लिया धर्म परिवर्तन? तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने बातचीत के दौरान यह भी खुलासा किया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने ₹100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स ठुकरा दिए थे, क्योंकि उन्हें उनसे कोई जुड़ाव महसूस नहीं हुआ। एक्टर ने कहा, "जब लोग कह रहे थे कि मेरे पास काम नहीं है, तब असल में मैंने ₹100 करोड़ की फिल्में ठुकरा दी थीं। मैं खुद को आईने में देखकर थप्पड़ मारता था कि मैंने इतना पैसा ठुकरा दिया। मैं खुद से कहता था, 'तू पागल हो गया है, इस पैसे से खुद की फिल्म बना सकता था। वो फिल्में आज के समय में बहुत अच्छा कर रही हैं।"

गोविंदा ने इंडस्ट्री पर आरोप लगाया और बताया कि उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की गई। एक्टर ने कहा, 'मेरी फिल्मों को थिएटर नहीं मिले और उन्होंने मेरा करियर खत्म करने की तमाम कोशिशें की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।' गोविंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था, जो दर्शकों को पसंद नहीं आई।

ये भी पढ़ें: Govinda: तलाक की खबरों पर गोविंदा का जिसने किया था बचाव, उसी करीबी के निधन पर बुरी तरह फूट-फूटकर रोए एक्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+