Govinda: तलाक की खबरों पर गोविंदा का जिसने किया था बचाव, उसी करीबी के निधन पर बुरी तरह फूट-फूटकर रोए एक्टर
Govinda: बॉलीवुड (Bollywood)अभिनेता गोविंदा (Govinda) के सेक्रेटरी के निधन की खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक, जैसे ही गोविंदा को शशि सिन्हा के निधन की जानकारी मिली वैसे ही वो उनके घर पहुंचे। अभिनेता गोविंदा शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
खबरों के मुताबिक, आज रात करीब 10 बजे गोविंदा के सेक्रटरी शशि सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि गोविंदा के दो सबसे करीबी लोगों का नाम एक ही है।

जहां शशि सिन्हा गोविंदा और उनकी पत्नि सुनिता आहुजा के साथ तलाक की अफवाहों और स्वास्थ्य समस्याओं के बीच मीडिया में उनका का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
वहीं प्रभु शोबिज से दूर रहते हैं और हर अच्छे-बुरे समय में गोविंदा और उनके परिवार के साथ खड़े रहते हैं। प्रभु को अभिनेता का दाहिना हाथ कहा जाता था। वह गोविंदा के करियर की शुरुआत से ही उनके साथ रहे हैं। शशि गोविंदा के साथ उनकी शुरुआती फिल्म 'इल्जाम' से जुड़े थे। शशि ने गोविंदा के पैर में गोली लगने पर भी उनके साथ खड़े थे और उनके स्वास्थ्य के बारे में मीडिया को अपडेट देते रहे थे।
खबर लिखे जाने तक गोविंदा के सेक्रेटरी शशि के निधन का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोविंदा या उनके परिवार के किसी भी सदस्यों के द्वारा अभी तक इस नुकसान के बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा गया है।
तलाक की अफवाह पर किया था एक्टर का बचाव
शशि सिन्हा ने कुछ दिन पहले ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों पर एक्टर का बचाव किया था। उन्होंने तलाक की खबरों को बेबुनियाद बताया था और कहा था कि सुनीता ने इंटरव्यूज में कुछ ज्यादा ही बोल दिया। अब अचानक ही शशि सिन्हा के निधन की खबर ने गोविंदा और उनके परिवार को तगड़ा झटका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications