BR Chopra ने जब गोविंदा की मां को कहा था 'पागल', ऑफिस से भी निकाला बाहर, 'महाभारत' से है कनेक्शन
Govinda: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' ने कई कलाकारों के करियर को उड़ान दी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा भी इस शो का हिस्सा बनने वाले थे। एक्टर को 'अभिमन्यु' का रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उनकी ना सुनकर बीआर चोपड़ा इतने नाराज हो गए कि उन्होंने गोविंदा को अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया।
हाल ही में, मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर बातचीत के दौरान, गोविंदा ने बताया कि वह अक्सर बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा के घर जाया करते थे और रवि की पत्नी, रेणु चोपड़ा की मदद भी करते थे। लेकिन बीआर चोपड़ा को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

जब बीआर चोपड़ा ने गोविंदा को अपने ऑफिस बुलाया और बताया कि उन्हें वह महाभारत में अभिमन्यु के रोल के लिए ऑफर करना चाहते हैं, तो गोविंदा ने मना कर दिया। एक्टर ने इसकी वजह बताते हुए कहा, "मेरी मां ने मना किया है, इसलिए मैं यह रोल नहीं कर सकता।" यह सुनकर चोपड़ा साहब ने पूछा, "तुम्हारी मां क्या करती हैं?"
ये भी पढ़ें: Govinda के तलाक के मामले में नया मोड़, वकील ने खोल दी शादी टूटने की पोल-पट्टी, जानें काला सच
गोविंदा ने बीरआर चोपड़ा के सवाल का जवाब दिया, "वह साध्वी हैं, और मेरे लिए फिल्मी करियर से पहले मां का कहना मायने रखता है।" उस समय गोविंदा को यह अंदाजा नहीं था कि बीआर चोपड़ा कितने बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। बीआर चोपड़ा गोविंदा की ये बात सुनकर भ़ड़क गए और उन्होंने कहा, "वह थोड़ी पागल हैं?" गोविंदा ने जवाब दिया, "मेरी मां ने 9 फिल्में की हैं और वह आपकी सीनियर हैं। वह जो भी कहती हैं, सच होता है, इसलिए मैं उनके खिलाफ नहीं जा सकता।"
इसके बाद गोविंदा ने वही किया जो उनकी मां ने उनसे कहा था। उन्होंने बीआर चोपड़ा से कहा, "आपकी सोच मैंने खा ली।" यह सुनकर बीआर चोपड़ा और ज्यादा नाराज हो गए और चिल्लाकर बोले, "ये क्या पागल है? इसे बाहर निकालो!" गोविंदा ने जाते-जाते कहा, "सोचिए, आप खुद ही गोविंदा को अपने ऑफिस से बाहर निकाल रहे हैं।" गोविंदा ने बताया इस घटना के बाद बीआर चोपड़ा की काफी तबियत बिगड़ गई और उन्हें एंबुलेंस लेने के लिए उनके ऑफिस पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: Govinda: तलाक की खबरों पर गोविंदा का जिसने किया था बचाव, उसी करीबी के निधन पर बुरी तरह फूट-फूटकर रोए एक्टर












Click it and Unblock the Notifications