गोविंदा की भांजी आरती सिंह का ससुराल में हुआ ऐसा स्वागत, गृह प्रवेश देख लोगों की फटी रह गई आंखें
Arti Singh Video: 'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह की शादी की वीडियोज और फोटोज ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाया है। गत 25 अप्रैल 2024 को आरती सिंह ने मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की है। आरती की शादी के वीडियोज और फोटोज लोगों को खूब पसंद आए हैं।
ससुराल में हुए गृह प्रवेश का वीडियो
आरती सिंह ने हाल ही में अपने पति दीपक चौहान के साथ शादी की बाद ससुराल में हुए गृह प्रवेश का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुराल में आरती का बहुत ही भव्य स्वागत किया गया है। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

ससुराल में आरती सिंह का भव्य स्वागत
आरती सिंह के ससुराल में स्वागत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ससुराल में अपना भव्य स्वागत देखकर आरती बहुत खुश हो जाती हैं। वह खुशी से झूम उठती हैं और इमोशनल भी हो जाती हैं।
आतिशबाजी के साथ किया गया आरती का वेलकम
आरती सिंह के अनुसार ससुराल में जिस तरह से उनका स्वागत हुआ वह किसी सपने के सच होने जैसा था। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही आरती कार से बाहर निकलीं तो आतिशबाजी शुरू हो गई। इस सीन ने आरती का दिल जीत लिया और वह अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं।
'सपना सच होने जैसा स्वागत'
आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वेलकम वीडियो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस नोट में उन्होंने अपनी सारी भावनाएं लोगों को बता दी हैं। आरती सिंह ने लिखा है- एक लड़की के बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन मेरे लिए, मैंने कभी इस तरह के स्वागत का सपना नहीं देखा था। मेरी आंखों में खिलखिलाहट, मुस्कुराहट, बच्चों जैसा उत्साह था। आपको बताना है कि मुझे कभी नहीं पता था कि मुझे इस तरह से प्यार मिलेगा। एक बड़ा परिवार और एक ऐसा परिवार जो मुझे एहसास कराएगा कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं।
आरती की शादी में पहुंचे थे मामा गोविंदा
फेमस कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ गत 25 अप्रैल 2024 को शादी की थी। शादी समारोह का आयोजन मुंबई के इस्कॉन मंदिर में किया गया था। नए कपल को आशीर्वाद देने के लिए आरती के मामा गोविंदा भी शादी में पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications