गोविंदा ने सलमान खान और शाहरुख खान पर लगाया था अपनी बर्बादी का आरोप, पहलाज निहलानी ने खोल दिया पूरा सच

Govinda: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने हाल ही में हिंदी फिल्मों के शानदार एक्टर गोविंदा को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही 1000 करोड़ रुपये के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में गोविंदा का नाम सामेन आया था। उस समय ईडी ने कहा था की वह इस मामले में गोविंदा से पूछताछ करेगी। वहीं गोविंदा पिछले कापी समय से फिल्मों से दूर हैं। कई तरह के विवादों में घरिने के बाद गोविंदा को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया है। हाल ही में प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते और उन कारणों को लेकर बातें की जिनकी वजह से हालात बिगड़ गए हैं।

पहलाज निहलानी ने बताई गोविंदा की सच्चाई
आपको बता दें कि गोविंदा ने प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी की कई फिल्मों में काम किया है। पहलाज ने आरोप लगाया कि गोविंदा ने सलमान खान और शाहरुख खान के इर्द-गिर्द झूठी साजिश रची और उनके इस रोने-धोने ने उनके वर्किंग रिलेशनशिप पर काफी असर डाला। बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत करते हुए पहलाज निहलानी ने बताया कि पिछले कई सालों में उन्होंने गोविंदा के साथ कोई काम क्यों नहीं किया है।

govinda

डेविड धवन की वजह से शुरू हुआ सारा पंगा
पहलाज निहलानी ने इंटरव्यू में बताया- वो डेविड धवन थे जिन्होंने सारी गलतफहमी पैदा की थी। डेविड को लगता था कि गोविंदा मेरी हिट फिल्मों के लिए अकेले जिम्मेवार हैं। लेकिन जब मैंने अनिल कपूर के साथ काम शुरू कर दिया तो उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हो रहा है। इसके बाद डेविड धवन ने गोविंदा से मेरे खिलाफ बातें करनी शुरू कर दी। पहलाज ने बताया कि कई एक्टर्स ने उन्हें आकर बताया था कि डेविड धवन ने उनकी पीठ पीछे चुगली की है।

गोविंदा ने रजनीकांत से ज्यादा अच्छा किया था काम
पहलाज निहलानी ने कहा- इसके बाद हमारे रास्ते अलग-अलग हो गए। गोविंदा ने मेरी फिल्म इसलिए करनी छोड़ दी क्योंकि डेविड धवन ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था। जानकारी के अनुसार लंबे समय बाद गोविंदा ने पहलाज निहलानी की फिल्म 'रंगीला राजा' में काम किया था। ये फिल्म रजनीकांत की फिल्म की रीमेक थी और गोविंदा ने इसमें अच्छा काम किया था। पहलाज निहलानी ने कहा- इस फिल्म में गोविंदा ने रजनीकांत से भी ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया था और उन्हें यकीन था कि इसके लिए उन्हें कुछ अवॉर्ड्स जरूर मिलेंगे।

शाहरुख और सलमान पर लगाया बर्बादी का आरोप
पहलाज निहलानी ने बताया- फिल्म रिलीज से ठीक पहले गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद को साइडलाइन किए जाने को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे थे। वह इन सबको लेकर शाहरुख खान और सलमान खान का नाम भी लेने लगे थे और उन दोनों को अपनी बर्बादी का जिम्मेदार ठहराने लगे थे। पहलाज ने बताया- लास्ट मिनट में गोविंदा के सारे शोज कैंसिल हो गए। आज इन्हीं वजहों से गोविंदा जैसे बेहतरीन एक्टर घर पर बैठे हैं और उनके पास कोई काम नहीं है। गोविंदा को अब इंडस्ट्री में कोई काम नहीं दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+