"गोपी बहू" देवोलीना भट्टाचार्जी ने विशाल से नहीं जिम ट्रेनर से शहनवाज शेख से रचाई शादी, देखें PHOTOS
साथ निभाना साथिया की "गोपी बहू" देवोलीना भट्टाचार्जी ने विशाल सिंह से नहीं जिम ट्रेनर शहनवाज शेख से ब्याह रचाया है। फोटो शेयर कर टीवी की संस्कारी बहू ने लोगों को अपने नए नवेले दूल्हे से मिलवाया है।

टीवी के मशहूर सीरियर साथ निभाया साथिया की संस्कारी "गोपी बहू" यानी देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। एक दिन पहले हल्दी फंग्शन की तस्वीरें वायर हुई तब लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया था कि उन्होंने एक्टर विशाल सिंह से शादी कर ली है, लेकिन बुधवार को अब देवोलीना अपने दूल्हे के साथ फोटो शेयर कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

गोपी बहू ने जिम ट्रेनर को बनाया जीवनसाथी, बोलीं तुम सबके जीजा
देवोलीना ने विशाल सिंह नहीं अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की है। उनके साथ अपनी फोटो शेयर कर एक पोस्ट लिखकर अपने पति को अनोखे अंदाज में मिलवाते हुए लिखा....और तुम सबके जीजा।

हल्दी की रस्म में विशाल सिंह साथ आए थे नजर
बता दें पिछले महीने एक्टर विशाल सिंह से उनकी सगाई होने की खबरें वायरल हो गई थी, वहीं एक दिन पहले टीवी एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी और हल्दी की रस्म की तस्वीरें पोस्ट कर सभी को चौंका दिया। दुल्हन बनी देवोलीना का वीडियो वायरल हुआ जिसमें विशाल उनके साथ नजर आए। जिसके बाद लोगों ने मान लिया कि उन्होंने विशाल से शादी की है लेकिन अभिनेत्री ने अब अपने पति के साथ फोटो शेयर खुलासा किया है कि उन्होंने शाहनवाज शेख से ब्याह रचाया है।

विशाल बोले दुल्हा मैं नहीं मैं तो मेहमान था
वहीं उनके दोस्त विशाल सिंह ने भी पुष्टि की और लिखा देवोलीना ने 14 दिसंबर, 2022 को कोर्ट मैरिज की थी। मुंबई में अभिनेत्री के घर पर हल्दी की रस्म आयोजित की गई थी। समारोह में शामिल होने वाले कई मेहमानों में विशाल, भाविनी पुरोहित और रश्मि सिंह शामिल थे।

देवोलीना ने लिखी पोस्ट.....फेसम शोनू और तुम सबके जीजा।
वहीं देवोलीना ने अपने पति संग फोटो शेयर करते हुए लिखा
और हां मैं गर्व से कह सकती हूं मैं शोनू की हो गई, चिराग लेकर भी ढूंढ़ती तो तुझ जैसा नहीं मिलता। तुम मेरे सभी दर्द और प्रार्थनाओं का जवाब हो। आई लव यू शोनू। खूब सारा प्यार आप सभी को, हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखिएगा, और आशीर्वाद बनाए रखिए। द मिस्टीरियस मैन और फेसम शोनू और तुम सबके जीजा।
बिग बॉस में भी कर चुकी है शिरकत
देवोलीना भट्टाचार्जी को इंडियन टीवी पर साथ निभाना साथिया से प्रसिद्धि मिली। एक्ट्रेस ने टीवी शो में गोपी बहू का रोल प्ले किया था । बाद में, अभिनेत्री ने लाल इश्क और साथ निभाना साथिया के दूसरे सीज़न शो में अभिनय किया। देवोलीना 2019 में प्रसारित हुए बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। देवोलीना को आखिरी बार बिग बॉस 15 में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications