Good News: भारती सिंह हैं गर्भवती? साल 2022 में गूंजेंगी किलकारी?

मुंबई, 09 दिसंबर। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के गर्भवती होने की बात सामने आई है, कहा जा रहा है कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हालांकि भारती-हर्ष की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारती सिंह अपने गर्भावस्था के प्रारंभिक स्टेज पर हैं और इस वक्त उनको काफी केयर की जरूरत है और इस कारण उन्होंने काम से ब्रेक भी लिया हुआ है।

 भारती प्रेग्नेंट हैं!

भारती प्रेग्नेंट हैं!

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक भारती सिंह की करीबी मित्र ने ये जानकारी दी है कि भारती प्रेग्नेंट हैं और जब भारती सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ना तो इस बात से इंकार किया और ना ही इस बात पर कुछ टिप्पणी की बल्कि उन्होंने खुद ही कहा कि वो जब मुनासिब वक्त आएगा तो इस बारे में सबको जानकारी देंगी। इससे ये उम्मीद जताई जा रही है कि भारती सिंह की मां बनने की खबर सही है।

दिसंबर में शादी के चार साल पूरे

दिसंबर में शादी के चार साल पूरे

आपको बता दें कि इस साल दिसंबर में शादी के चार साल पूरे करने वाले भारती-हर्ष के मम्मी-पापा बनने का इंतजार उनके फैंस काफी टाइम से कर रहे थे। दोनों ने साल 2017 में लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। पिछले साल दोनों ड्रग्स केस के मामले में जेल भी काटकर आए हैं। क्योंकि दोनों के घर से प्रतिबंधित गांजा (एनसीबी के मुताबिक) बरामद हुआ था।

 छोटे पर्दे का बड़ा नाम भारती सिंह

छोटे पर्दे का बड़ा नाम भारती सिंह

मालूम हो कि छोटे पर्दे का बड़ा नाम भारती सिंह और हर्ष की मुलाकात लाफ्टर चैलैंज शो के सेट पर ही हुई थी। हर्ष लिंबाचिया बहुत अच्छी स्क्रिप्ट लिखते हैं। वो मूल रूप से गुजराती हैं ,जबकि भारती सिंह पंजाब की मूल निवासी हैं। तीरंदाजी और पिस्तौल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता लॉफ्टर चैलेंज की रनर अप रहीं थी।

 रोमांटिक तस्वीरें होती हैं वायरल

रोमांटिक तस्वीरें होती हैं वायरल

भारती सिंह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जैसे कि आईटीए पुरस्कार, इंडियन टेली जूरी अवॉर्ड। मालूम हो कि भारती सिंह तीरंदाजी और पिस्तौल शूटिंग में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। भारती अपनी और हर्ष की रोमांटिक तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं, लोग उस पर जमकर कमेंट करते हैं। इसमें कोई सच नहीं कि भारती-हर्ष टीवी-बॉलीवुड के हॉट कप्ल्स में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+