खुशखबरी! 'गोलमाल 5' की स्क्रिप्टिंग हुई शुरू, कहानी और शूटिंग से लेकर कास्ट का हुआ खुलासा
Golmaal 5 Update: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। गोलमाल फ्रेंचाइज की पांचवीं किश्त को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। फिलहाल रोहित अभी राकेश मारिया की बायोपिक के पर काम कर रहे हैं। इसमें जॉन अब्राहाम लीड रोल में हैं। इस फिल्म के फारिग होने के बाद रोहित गोलमाल 5 के लिए कमर कसेंगे।
अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'ज़मीन', 'गोलमाल', 'संडे', 'ऑल द बेस्ट', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3', 'सिंघम', 'बोल बच्चन', 'सिंघम रिटर्न्स', 'सिम्बा', 'गोलमाल अगेन', 'सूर्यवंशी' और 'सिंघम अगेन' जैसी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है। इस जोड़ी को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल जोड़ियों में से एक माना जाता है। रोहित और अजय 14वीं फिल्म में साथ काम करने वाले हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो रोहित शेट्टी और अजय देवगन की अगली फिल्म 'गोलमाल फाइव' होगी। रोहित शेट्टी फिलहाल मुंबई में जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 तक पूरी हो जाएगी। फिल्म मेकर इसे 2025 के अंत तक एडिट करके 2026 की शुरुआत में रिलीज़ करने की प्लानिंग में हैं। राकेश मारिया बायोपिक पर काम पूरा करने के तुरंत बाद, रोहित 'गोलमाल फाइव' की तैयारी शुरू कर देंगे, और फरवरी/मार्च 2026 तक इसे फ्लोर पर ले जाएंगे।
सूत्र ने आगे बताया कि 'गोलमाल फाइव' की बेसिक कहानी लॉक हो गई है। फिलहाल स्क्रीनप्ले लिखने का काम हो रहा है। नए राइटर्स का ग्रुप इसे लिख रहा है। स्क्रिप्ट के सितंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।'गोलमाल 5' में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल केमू, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी होंगे। यह फिल्म 2027 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हाउसफुल 5 के बाद ये दूसरी फिल्म फ्रेंचाइज है जिसके 5 पार्ट बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications