फिल्म 'गहराइयां' की डायरेक्टर डार गै का परिवार फंसा है यूक्रेन में, उनकी सुरक्षा को लेकर हो रही है चिंता
मुंबई, मार्च 05। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां बोल्ड सीन्स को लेकर काफी चर्चित रही थी। ऐसे में अब इस फिल्म की मेकर डार गै सुर्खियों में हैं। दरअसल, डार गै यूक्रेन की हैं और फिलहाल मुंबई में अपने पति के साथ रहती हैं, लेकिन उनका परिवार अभी भी यूक्रेन में फंसा हुआ है और डार गै अपने परिवार को लेकर काफी चिंतिंत हैं।

यूक्रेन में फंसा है डार गै का परिवार
मौजूदा रूस-यूक्रेन संकट को देखते हुए डार के लिए यह कुछ सप्ताह कठिन रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उनका परिवार यूक्रेन में फंसा हुआ है। उन्होंने बताया है कि उनके परिवार के कई सदस्य इस वक्त यूक्रेन में फंसे हैं और वहां युद्ध काफी बढ़ गया है। आपको बता दें कि फिल्म मेकर डार गै यूक्रेन की राजधानी कीव की रहने वाली हैं और पिछले 22 साल से वहीं रह रही थी।

डार गै ने बताई यूक्रेन की परिस्थितियां
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में डार गै ने बताया है कि परिवार के अलावा वहां उनके कई करीबी दोस्त भी हैं और उन्हें उनकी सुरक्षा की भी चिंता है। डार गै ने बताया कि उनके माता-पिता राजधानी कीव से तो बाहर आ चुके हैं, लेकिन देश से बाहर वो नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा है, "मेरे माता-पिता ने कई दिनों तक कीव छोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं निकल सके, क्योंकि राजधानी में पिछले कुछ दिनों से हेवी ट्रैफिक है, राजधानी कीव में हर कोई सुरक्षित जगह जाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में मेरे माता-पिता अपने गांव चले गए हैं, जो कीव से करीब 45 मिनट की दूरी पर है।"

डार गै ने कैसे किया भारत का रूख
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता डार गै ने साल 2018 में फिल्म निर्देशन का काम शुरू किया था। यूक्रेन में पली बढ़ीं डार गै ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में नाटकों का निर्देशन किया, जिसके लिए वो भारत आई थीं। उन्होंने डायरेक्शन में आने से पहले मुंबई में पटकथा लेखन और फिल्म प्रशंसा भी सिखाई। उन्होंने 2018 में दो फिल्मों का निर्देशन किया।












Click it and Unblock the Notifications