42 की उम्र में दोबारा मां बनीं गौहर खान, बेटे को दिया जन्म, ऐसे शेयर की गुड न्यूज

Gauahar Khan Baby: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस गौहर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गौहर खान दूसरी बार मां बन गई हैं।

42 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं गौहर खान
टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस जीतने वाली एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। दरअसल ये कपल दूसरी बार पैरेंट्स बन गए हैं।

Gauahar Khan Baby

गौहर खान ने प्यारे से बेटे को दिया जन्म

42 की उम्र में गौहर खान ने दूसरी बार एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। कपल ने बेबी बॉय का वेलकम किया है। आपको बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर कंबाइंड पोस्ट कर ये गुड न्यूज फैंस को दी है।

1 सितंबर 2025 को पैदा हुआ था बेटा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौहर खान और जैद दरबार ने गत 1 सितंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया है। वहीं इस कपल ने दो दिन बाद यानी आज 3 सितंबर 2025 (बुधवार) को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट की है।

गौहर खान और जैद दरबार ने ऐसे शेयर की गुड न्यूज

गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी कंबाइंड पोस्ट में लिखा है- बिस्मिल्लाह हिर रहमान निर रहीम... जेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नए बेबी ब्रदर के साथ अपनी किंगडम को शेयर करने के लिए बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारी फैमिली के लिए सभी के निरंतर प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं। ग्रेटीट्यूड और गिगलिंग पैरेंट्स जैद और गौहर।


कपल को मिल रहीं बधाइयां

-इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक गौहर खान और जैद दरबार को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। कपल के पोस्ट पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

-तमाम सेलेब्स गौहर और जैद को दूसरी बार पैरेंट्स बनने पर मुबारकबाद दे रहे हैं। सिंगर नीती मोहन ने मेंट करते हुए लिखा है- ओएमजी...ये खबर सुनकर बहुत खुशी हुई है। आप सभी को, खासकर जेहान को बहुत-बहुत बधाई।

कब हुई थी गौहर खान और जैद दरबार की शादी

आपको बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में निकाह किया था। वहीं शादी के तीन साल बाद यानी 2023 में इस कपल ने अपने बड़े बेटे जेहान का वेलकम किया था। अब कपल दूसरे बेटे के पैरेंट्स बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+