VIDEO: 'फल फेंकने वाली आंटी' पर निकला गौहर खान का गुस्सा, गरीब रेहड़ी वाले को दिया ये ऑफर
मुंबई, 12 जनवरी। सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। एक फल विक्रेता का ठेला कथित तौर पर महिला की कार में छू गया, जिसके बाद महिला ने रेहड़ी पर रखे फलों को गुस्से में सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। एक शख्स द्वारा इस घटना का वीडियो बना लिया गया। क्लिप वायरल होने के बाद अब यूजर्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सिलेब्स भी महिला की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक्ट्रेस गौहर खान ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने गरीब फल विक्रेता का सपोर्ट किया है।

महिला ने फेंके फल तो भड़कीं गौहर खान
इंटरनेट पर सुर्खियों में आया वीडियो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है। इस घटाना पर अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं एक्ट्रेस गौहर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किए गए वीडियो ने गौहर खान के रिएक्शन की तारीफ की है, जिसमें एक्ट्रेस ने महिला को 'लूजर' बताया और उसके व्यवहार की निंदा की थी।

फल विक्रेता की मदद करना चाहती हैं गौहर
इतना ही नहीं गौहर खान ने फल विक्रेता की आर्थिक मदद करने की पेशकश की और सोशल मीडिया यूजर्स से उसकी जानकारी शेयर करने की अपील की। गौहर खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हाई सोसाइटी द्वारा की गई गिरी हुई हरकत, प्लीज फल विक्रेता के बारे में किसी भी जानकारी के लिए मेरी मदद करें, मैं उसके सारे फल खरीदकर, उसे हुए नुकसान की भरपाई करना चाहती हूं। उस लूजर महिला का भी, उसका नाम बताएं और उसे शर्मिंदा करें।'

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
सोशल मीडिया पर अब गौहर खान के इस पोस्ट की खूब तारीफ हो रही है, फैंस ने उनकी दरियादिली के लिए उनकी प्रशंसा की। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, 'आप बड़ी दिलवाली हैं। जबकि दूसरे ने कहा, आप बहुत प्यारी हैं।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ठेले से कथित तौर पर उसकी कार की टक्कर होने के बाद महिला ने सड़क पर फल तोड़ना शुरू कर दिया। कथित तौर पर महिला की पहचान उसकी कार पर लगे स्टिकर के आधार पर भोपाल में एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के रूप में हुई है।

गौहर खान ने दिया जवाब
हालांकि, महिला की पहचान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मंगलवार को ट्वीट कर स्पष्ट किया कि मामले की जांच जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। गौहर खान भी अपना ज्यादातर समय इंटरनेट पर बिताती हैं, उन्होंने हाल ही में एक यूजर की पोस्ट पर उसे करारा जवाब दिया था। गौहर ने लिखा, 'हे लूजर! मैं एक मुसलमान हूं, और कोई भी हमें हमारे अधिकारों से प्रतिबंधित नहीं कर सकता, भारत धर्मनिरपेक्ष है, यह एक लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं जैसा आप चाहेंगे! इसलिए अपनी अमेरिकन स्टेटस में आराम से रहों, और मेरे देश में नफरत फैलाना बंद करो।'
यह भी पढ़ें: गौहर खान ने बताया- क्यों शादी के बाद सास-ससुर के साथ नहीं रहीं, दिया दिलचस्प जवाब












Click it and Unblock the Notifications