गौहर खान ने बताया- क्यों शादी के बाद सास-ससुर के साथ नहीं रहीं, दिया दिलचस्प जवाब

मुंबई , 4 अगस्त: गौहर खान एक्टिंग की दुनिया में एक जाना पहचाना चेहरा हैं। गौहर ने बीते साल दिसंबर में जैद दरबार के साथ शादी की थी। गौहर की शादी काफी चर्चा में रही थीं, उनकी और जैद की तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रही थीं। शादी के बाद भी लगातार गौहर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनसे कभी उनके पति तो कभी ससुराल वालों को लेकर सवाल होते रहते हैं। गौहर ने अब ऐसे कई सवालों का जवाब दिया है।

Recommended Video

    गौहर खान ने बताया- क्यों शादी के बाद सास-ससुर के साथ नहीं रहीं, दिया दिलचस्प जवाब
    वीडियो के जरिए दिए सवालों के जवाब

    वीडियो के जरिए दिए सवालों के जवाब

    गौहर खान ने डांस करते हुए एक वीडियो बनाया है। इसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए हैं। आप अपने ससुरालवालों के साथ क्यों नहीं रहती? इस पर गौहर ने जवाब दिया कि मेरे पति और मैंने वो चुना जो हमें सूट करता है। मुझे लगता है कि यही सही है।आप बेबी कब करोगी? के जवाब में गौहर खान ने जवाब दिया कि ये तो जब अल्लाह चाहेगा तब होगा।

    80 साल की उम्र तक करूंगी काम

    इसके बाद गौहर से सवाल किया गया कि शादी होने के बाद से आप लगातार काम कर रही हैं? इस पर गौहर ने जवाब देते हुए कहा कि मैं पिछले 20 सालों से काम कर रही हूं और 80 के होने तक मैं काम करूंगी। काम करना मुझे पसंद है। बता दें कि गौहर खान की फिल्म 14 फेरे हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में गौहर के साथ कृति खरबंदा और विक्रांत मैस्सी लीड रोल में हैं। फिल्म में गौहर के किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

    बीते साल की थी दोनों ने शादी

    बीते साल की थी दोनों ने शादी

    गौहर खान और जैद दरबार ने पिछले साल 25 दिसंबर में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद गौहर काम और घर को बढ़िया मैनेज कर रही हैं। शादी के बाद उन्होंने लगातार काम किया है। यहां तक कि हनीमून के लिए भी वो काफी बाद में गए। शादी के तुरंत बाद ही उन्होंने फिल्म 14 फेरे की शूटिंग की थी। गौहर का कहना है कि उनके पति जैद काफी सपोर्ट करते हैं। शादी के दौरान ही मैं 14 फेरे की शूटिंग कर रही थी। शादी के तुरंत बाद ही मैं शूटिंग के लिए गई तो उन्होंने काफी सहयोग किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+