'हम किसी को चेहरा नहीं दिखा पा रहे': आलिया भट्ट की फिल्म से नाराज 'गंगूबाई' की पोती
मुंबई, 24 फरवरी: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की हर फिल्म की तरह इस बार भी उनकी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' विवादों से जुड़ी हुई है। हालांकि फिल्म के नाम बदलने से लेकर रिलीज होने से रोकने की याचिका को बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज करते हुए 25 फरवरी को फिल्म रिलीज करने का रास्ता साफ कर दिया है, लेकिन फिल्म से कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में गंगूबाई के परिवार ने आपत्ति जताते हुए संजय लीला भंसाली पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

गंगूबाई की फैमिली फिल्म से परेशान
संजय लीला भंसाली की निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में
आलिया भट्ट लीड रोल अदा कर रही हैं। साल 2022 की सबसे यह मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। पूरी फिल्म गंगूबाई की लाइफ पर बेस्ड है, जो एक सेक्स वर्कर थी। ऐसे में गंगूबाई की फैमिली को अब फिल्म की कहानी से परेशान हो रही है। उन्होंने फिल्म की स्टोरी पर आपत्ति जताई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में गंगूबाई की पोती भारती सोनवणे ने कहा कि उनकी दादी की छवि खराब की जा रही है।
Recommended Video

फिल्म के टाइटल सहित कई प्लाइंट्स पर जताई आपत्ति
दरअसल, गंगूबाई के दत्तक पुत्र बाबूजी रावजी शाह ने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में फिल्म के टाइटल सहित कई प्लाइंट्स पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उन्होंने फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए इसे दिवंगत मां के प्रति अपमानजनक बताया था। बाबूजी रावजी शाह के अलावा कोर्ट में महाराष्ट्र के विधायक अमीन पटेल और कमाठीपुरा के रहनी वाली श्रद्धा सुर्वे ने भी संजय लीला भंसाली के खिलाफ अन्य शिकायतें भी दर्ज की गई हैं।

'यह मानहानि है और मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी'
अब ईटाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में गंगूबाई की पोती भारती सोनवणे ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर खुलकर बात करते हुए कहा कि मैं उनसे किसी भी मां की कल्पना उसी दृष्टिकोण में करने के लिए कहना चाहती हूं, जैसे उन्होंने मेरी दादी को फिल्म में दिखाया है। यह कैसे जायज है? इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि यह मानहानि है और मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी।

'हम चेहरा नहीं दिखा पा रहे, लोग पूछते हैं ऐसी थी आपकी दादी?'
दादी की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए भारती सोनवणे ने आगे कहा कि वह मेरी दादी थीं। यह उसकी गलती नहीं थी कि वह कमाठीपुरा में रुकी थीं। कमाठीपुरा में तरह-तरह के लोग रहते हैं तो, क्या कमाठीपुरा की सभी महिलाएं वेश्याएं हैं? उन्होंने (फिल्म) हमारे नाम को बदनाम किया है। हम किसी को अपना चेहरा नहीं दिखा पा रहे हैं। हमारे रिश्तेदार और साथी हमसे पूछते हैं, "ऐसी थी क्या आपकी दादी? वहीं आगे उन्होंने कहा, "वह रोजाना पुलिसकर्मियों के साथ घूमती और बातचीत करती थीं। वह वैश्या नहीं थी जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications