Gehana Vasisth ने गुपचुप किया ब्वॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से निकाह, शादी से पहले कबूल किया इस्लाम धर्म?
'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से शादी कर ली। एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर लिया।
Gehna Vasisth Faizan Ansari Marriage: वेब सीरीज 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, गहना वशिष्ठ ने गुपचुप तरीके से अपने ब्वॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से कर लिया।
गहना वशिष्ट ने किया निकाह
बता दें कि गहना और फैजान एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। फिलहाल गहना और उनके ब्वॉयफ्रेंड फैजान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ये तस्वीरें शेयर कर इस शादी को ऑफिशियल नहीं किया है। कहा जा रहा है कि इस निकाह में बेहद कम लोग मौजूद थे। दोनों की शादी इस्लामिक रीति-रिवाज से हुई है।

शादी से पहले कबूल की इस्लाम!
खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने शादी करने से पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस एक मुस्लिम दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं और देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म कबूल किया है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
विवादों में रहीं गहना
बता दें कि, गहना के पति फैजान अंसारी वैसे तो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। डेटबाजी नाम के रियलिटी शो में देखा गया था। वहीं बात करें गहना की तो उनका विवादों से पुराना नाता रहा है। राज कुंद्रा केस में उनका नाम भी शामिल हुआ था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, गहना ने राज कुंद्रा के एप के लिए बनाई गई तीन फिल्मों में काम किया था। जिसकी वजह से पुलिस ने ये कदम उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications