Video: 'सलमान पाकिस्तानी PM को बचा रहे...', टाइगर-3 देखने से पहले आप भी सुने, मुंबई के थिएटर मालिक की ये बात
Manoj Desai on Salman khan Tiger-3: सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार कर रही है। हालांकि वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के कारण इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें थे। लेकिन फिल्म उसपर खड़ी नहीं उतरी है। टाइगर 3 के बॉक्स पर ना चल पाने पर अब मुंबई के गेयटी गैलेक्सी (Gaiety Galaxy Owner) थिएटर के मालिक और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मनोज देसाई ने कहा है कि, उन्हें सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 से बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन अब वो फिल्म के प्रदर्शन से निराश हैं। मनोज देसाई ने टाइगर-3 के पीटने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा है कि फिल्म में सुपर-डुपरहिट वाली बात नहीं है।

एक वीडियो इंटरव्यू में गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने कहा, ''बहुत उम्मीद लगाकर रखी थी, सलमान की पिक्चर में दोनों की थिएटर, गेयटी, गैलेक्सी में लगाता हूं...दोनों में हजार-हजार सीट है। आप यकीन नहीं करेंगे, जब पिक्चर फुल नहीं गई तो मैं बहुत अपसेट हूं। रविवार को तो थिएटर फुल था। रविवार और मंगलवार को संख्या थोड़ी कम हुई। आज तो चीजें समझ में ही नहीं आई, क्या हुआ, अब फर्स्ट शो से पता चलेगा कि सब, इन शॉट में शॉर्ट में कहूं तो सुपर-डुपर हिट' वाली बात नहीं है।"
मनोज देसाई ने आगे कहा, ''मैं ये बोलना चाहता हूं कि स्टोरी लाइन के अंदर, जिन्होंने भी लिखी है, मैंने तो सुना है, मैंने तो एक फ्रेम भी नहीं देखी है, लेकिन उसमें ये पता चला है कि वो (सलमान खान) पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर को बचाने को जाता है...। ये हमारे भारत में नहीं चलता है। हम दोनों कट्टर विरोधी हैं, हमारा और पाकिस्तान का जमता नहीं है, पाकिस्तानी टीम जब वर्ल्ड कप से बाहर हुई तो, यहां लोगों ने पटाखे फोड़े हैं, चार बजे तक सुबह नाचे हैं, हमारे यहां का ये जज्बा है। वे लोग (पाकिस्तानी) भी ऐसा करते हैं, सरहद पर वो लोग, हमारे मेजर-कर्नल , सबको मारते रहते हैं, कश्मीर में हमारे आय दिन जवान मरते ही रहते हैं...ये सब चीज हमें दुखी करती है। इसलिए पिक्चर जैसा उन्होंने सोचा था, वैसा गई नहीं है।''
Manoj Desai About SK's #Tiger3
''Main bahot hi Upset ho Tiger 3 Ko leke...Ab Super Duper Hit wali baat nahi rahi hai.#SalmanKhan𓃵 #Tiger3BoxOffice pic.twitter.com/mlH4qm1CEK
— ROLEX.. (@Raj_SRKian786) November 15, 2023
मनोज देसाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। कई यूजर ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर कहा है कि मनोज देसाई बिल्कुल सही कह रहे हैं। दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म टाइगर 3 ने अब तक 148.50 करोड़ का बिजनेस किया है, हालांकि ये किसी भी लिहाज से कम नहीं है। लेकिन हां, शाहरुख खान की पठान और जवान और सनी देओल की गदर 2 के सामने सलमान की फिल्म फीकी जरूर पड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications