Gadar 2 की सक्सेस के बाद Sunny Deol ने फैंस से बंधवाई राखी, थिएटर के बाहर सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन

Sunny Deol Celebrate Rakshabandhan With Fans: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों गदर 2 की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने अब तक कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब भी गदर 2 को लेकर फैंस में क्रेज कम होता नजर नहीं आ रहा। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने फैंस के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते नजर आए।

सनी देओल ने फैंस से बंधवाई राखी
सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मंगलवार को एक्टर थिएटर के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सनी देओल स्कूल की छात्राओं से माथे पर तिलक लगाते, उनसे अपनी कलाई पर राखी बंधवाते नजर आए। इसके बाद फैंस ने सनी पाजी को अपने हाथों से मिठाई खिलाई।

Sunny Deol

थिएटर के बाहर सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन
सनी देओल सभी से राखी बंधवाने के बाद उन्हें तोहफा देते हुए भी नजर आए। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो मुंबई के थिएटर का है। जहां एक्टर को देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए थे। इसके बाद सभी ने उनके साथ रक्षाबंधन त्योहार सेलिब्रेट किया। एक्टर के इन तस्वीरों और वीडियो पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

गदर 2 के मेकर्स ने दिया ऑफर
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं और अभी तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ रक्षाबंधन पर फिल्म मेकर्स ने फैंस को खास तोहफा दिया। फिल्म देखने के लिए अगर कोई 2 टिकट खरीदता है तो उसे साथ में 2 टिकट फ्री में मिलेगी। लेकिन ये ऑफर सिर्फ 29 अगस्त से 3 सितंबर तक के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+