Gadar 2 में विलेन का रोल करने की मनीष वाधवा को मिली थी सलाह, बोले-'सबने मुझे कहा सनी और अमीषा..'
Manish Wadhwa Gadar 2: अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गदर 2' जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई अब तक जारी है। फिल्म में अमरीश पूरी की जगह मनीष वाधवा ने विलेन का किरदार निभाया। इस बीच एक्टर ने फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।
मनीष वाधवा को लोगों ने दी गदर 2 ना करने की सलाह
फिल्म गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा फैंस मनीष वाधवा की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि, गदर 2 साइन करने से पहले उन्हें कई लोगों ने फिल्म ना करने की सलाह दी थी।

अमीषा पटेल और सनी देओल को लेकर कही ये बात
मनीष वाधवा ने गदर 2 की सफलता के बाद खुलासा किया कि, 'कुछ लोगों का कहना था कि सनी देओल, अमीषा पटेल और अनिल शर्मा मार्केट में एक्टिव नहीं हैं। इसलिए मुझे यह फिल्म नहीं करनी चाहिए। जब मुझे फिल्म गदर 2 ऑफर हुई तो लगा कि कुछ अच्छा होने वाला है।'
तुम्हें इंतजार करना चाहिए
मनीष वाधवा ने आगे कहा कि, 'कुछ लोगों ने मुझसे ये भी कहा था, 'मनीष, तुम्हें इंतजार करना चाहिए, ऐसा मत करो। 22 साल बाद आ रही है गदर, पता नहीं क्या होगा? लोग इसे पसंद करेंगे भी या नहीं। अनिल मार्केट में एक्टिव नहीं हैं और सनी देओल और अमीषा ने भी हाल के दिनों में कुछ नहीं किया है।' खैर इन सबके बावजूद एक्टर ने फिल्म साइन की और उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
गदर 2 तोड़ रही नए रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए सिर्फ 10 दिन हुए हैं। ऐसे में फिल्म ने 375 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। अगर ये सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। माना जा रहा है कि गदर 2 जल्द शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लंबे समय बाद सनी देओल की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications