Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

4 बार की ग्रैमी अवॉर्ड विनर पॉपस्टार ओलविया न्यूटन का निधन

वॉशिंगटन, 09 अगस्त। जानीमानी पॉप गायिका, अभिनेत्री और चार बार की ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ओलिविया न्यूटन जॉन का 73 साल की आयु में निधन हो गया है। फिल्म ग्रीस में नजर आने वाली ओलिविया ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही थीं। उनके पति की ओर से एक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। ओलिविया के पति जॉन इस्टरलिंग ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा डेम ओलिविया न्यूडन जॉन आज सुबह कैलिफोर्निया में निधन हो गया, अंतिम समय में वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ थीं। हम लोगों से अपील करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान करें।

पति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले 30 सालों से ओलिविया जीत और उम्मीद का प्रतीक थीं। ओलिविया की एक बेटी है, जिसका नाम क्लो लैटान्जी है। उनकी एक बहन सारा न्यूजन है, भाई टॉबी न्यूटन हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है न्यूटन की मृत्यु कैसे हुई है, लेकिन 2017 में उन्हें ब्रैस्ट कैंसर डायग्नोस हुआ था। उनकी यह बीमारी तीसरी बार सामने आई है। फॉक्स न्यूज के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई गायक कई हिट नंबर फिजिकल, यूर द वन दैट आई वान्ट दिए। उन्होंने क्लासिक फिल्म ग्रीस में बेहतरीन अभिनय किया था, जिसके लिए उन्हें काफी याद किया जाता है।

ओलिविया के निधन के बाद जॉन ट्रैवोल्टा ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, मेरी सबसे प्रिय ओलिविया आपने हम सभी का जीवन काफी बेहतर की। आपने हम सभी को बहुत प्रभावित किया। मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। हम एक बार फिर से साथ होंगे। तुम उस पल में मेरे साथ थी और हमेशा उस पल में मेरे साथ रहोगी। तुम्हारा डैनी, जॉन।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+