Sushmita Sen Lalit Modi : ललित मोदी की 'बेटर हाफ' बनीं सुष्मिता सेन, खुद फोटो शेयर कर किया रिलेशनशिप का ऐलान
मुंबई, 14 जुलाई: आईपीएल के फाउंडर और बिजनेसमैन ललित मोदी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। ललित मोदी ने फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया है। ललित मोदी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपना बेटर हाफ बताया है। इसके बाद माना जा रहा है कि, ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से सगाई कर ली है। ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सुष्मिता सेन एंगेजमेंट रिंग पहने हुए दिख रही हैं। मोदी ने पहले किए अपने ट्वीट में शादी की बात लिखी थी, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर हल्ला मचा, उन्होंने आनन-फानन में इसका खंडन कर दिया।

ललित मोदी ने सुष्मिता को बताया बेटर हाफ
सुष्मिता सेन से रिलेशनशिप की पुष्टि करते हुए ललित मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, परिवार के साथ मालदीव और सार्डिनिया के ग्लोबल टूर कर अभी लंदन वापस लौटा हूं। मेरी बेटरहाफ का सुष्मिता सेन का जिक्र किए बिना कैसे हो सकता है- एक नई शुरुआत, एक नया जीवन आखिरकार। चांद पर हूं।ललित मोदी की यह दूसरी शादी है।
Recommended Video

मोदी की ये दूसरी शादी है
ललित मोदी ने दूसरे ट्विट में साफ किया कि वे और सुष्मिता एक दूसरे को डेट कर रहे है, लेकिन एक दिन ऐसा जरूर(शादी) होगा। ललित मोदी ने इससे पहले उन्होंने अपनी मां की सहेली मीनल से शादी की थी। जो उनसे उम्र में 9 साल बड़ी थीं। ललित और मीनल की शादी का किस्सी भी बहुत फिल्मी है। मीनल की शादी नाइजीरिया के बिजनेसमैन जैक सागरानी से हो रही थी। उससे ठीक पहले ललित ने अपने प्यार का इजहार किया था। शादी से ठीक पहले ललित से आए प्रस्ताव पर मीनल गुस्सा हो गईं। उन्होंने चार साल तक मोदी से बातचीत बंद कर दी। इस बीच मीनल ने जैक से शादी कर ली।

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, जैक सागरानी और मीनल की शादी अधिक दिन नहीं टिकी। जल्द ही दोनों ने तलाक ले लिया। इस तलाक ने मोदी एक बार फिर से मीनल के करीब आ गए। मोदी और मीनल की नजदीकियां उनके परिवार को पंसद नहीं आई। जिसका मोदी के परिवार ने जमकर विरोध किया, लेकिन मोदी ने परिवार के खिलाफ जाकर 17 अक्टूबर 1991 को मीनल से शादी कर ली। मोदी एक संभ्रांत फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनका जन्म दिल्ली की एक बिजनेस फैमिली में हुआ था।

पहली शादी से है एक बेटा
ललित मोदी से विवाह के पूर्व मीनल करीमा नाम की बेटी की मां बन चुकी थीं। मोदी ने करीमा को भी अपनाया। मोदी ने करीमा की शादी गौरव बर्मन से करवाई। गौरव डाबर ग्रुप के मालिक विवेक बर्मन और मोनिका बर्मन के बेटे हैं। मीनल और ललित मोदी के बेटे का नाम रुचिर है। दोनों को आलिया नाम की एक बेटी भी है।












Click it and Unblock the Notifications