Laal Singh Chaddha trailer: धमाकेदार है आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर, सामने आया फर्स्ट रिव्यू

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले मेकर्स इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने लेकर आने वाले हैं। इससे पहले ट्रेलर का पहला रिव्यू आया सामने आया है।

मुंबई, 28 मई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और एक्ट्रेस करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में दर्शकों के लिए खुशखबरी है। जी हां! फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले मेकर्स इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने लेकर आने वाले हैं। सबसे खास बात तो ये है कि फिल्म का ट्रेलर आईपीएल फिनाले के दिन रिलीज किया जाएगा, जिसे मेकर्स पहली इनिंग्स के दौरान जारी करेंगे। फिल्म का ट्रेलर आने में सिर्फ एक दिन ही बचा है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ रही है।

ट्रेलर का पहला रिव्यू आया सामने

बताते चलें की ओवरसीज सेंसर बोर्ड के मेंबर उमैर संधू ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही देख लिया है। ऐसे में वे अपनी एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूले। उमैर संधू ने ट्वीट कर लिखा- 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर काफी शानदार है। आमिर खान, वाउ कमाल कर दिया। करीना कपूर खान स्टनिंग लग रहीं हैं। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर सोशल मीडिया पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़ने वाला है।

यहां देख सकेंगे फिल्म का ट्रेलर

शाम के 6 बजे आमिर खान अपनी फिल्म का ट्रेलर आईपीएल फिनाले के दौरान फर्स्ट इनिंग्स में ही रिलीज कर देंगे। इस फिल्म का ट्रेलर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जारी किया जाएगा।

हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है लाल सिंह चड्ढा

हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है लाल सिंह चड्ढा

आपको बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर की 'लाल सिंह चड्ढा' निर्देशक अद्वैत चंदन की फिल्म लाल सिंह चड्ढा, ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में टॉम क्रूज ने अहम रोल निभाया था। इसके साथ ही इसे हॉलीवुड में 1994 में रिलीज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+