पहले मिली जान से मारने की धमकी, फिर हुई दुर्घटना, जानें अब कैसी हैं 'द केरल स्टोरी' की अदा शर्मा

Adah Sharma Accident: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अदा शर्मा एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। नई हेल्थ अपडेट के अनुसार अभी वह ठीक हैं और उनकी हेल्थ में सुधार भी हो रहा है।

adah sharma

Adah Sharma Accident: बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी' और उसकी लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है लेकिन इसकी लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा के साथ इसी बीच एक दुर्घटना हो गई थी। दरअसल अदा शर्मा एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदू एकता यात्रा के दौरान अदा शर्मा और फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन एक हादसे का शिकार हो गए थे। हालांकि दोनों ने फिलहाल अपना हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि अभी दोनों ठीक हैं।

अदा शर्मा की हालत
खबर है कि गत 14 मई (रविवार) को फिल्म की लीड हीरोइन अदा शर्मा एक दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। जैसे ही उनकी दुर्घटना की खबर इंटरनेट पर वायरल होने लगी, एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में लोगों को अपडेट दिया था। अदा शर्मा ने अपने फैंस को सूचित किया था कि वह दुर्घटना के बाद अब 'ठीक' हैं और भगवान की कृपा से उनके साथ कुछ ज्यादा बड़ा नहीं हुआ था। आपको बता दें कि अदा शर्मा की नई हेल्थ अपडेट के अनुसार अभी वह ठीक हैं और उनकी हेल्थ में सुधार भी हो रहा है।

अदा शर्मा ने किया था ट्वीट
अदा शर्मा ने एक्सीडेंट के कुछ देर बाद ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- मैं ठीक हूं दोस्तों। मेरी दुर्घटना के बारे में फैल रही खबरों के कारण मुझे बहुत सारे मैसेजेस मिल रहे हैं। पूरी टीम, हम सब ठीक हैं, कुछ भी गंभीर नहीं है, कुछ भी बड़ा नहीं है लेकिन चिंता के लिए धन्यवाद।

'द करेल स्टोरी' को लेकर हो रहा है विवाद
आपको बता दें कि अदा शर्मा को 'द केरल स्टोरी' को लेकर चल रहे विवाद के कारण जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। कई अनजान शख्स उन्हें मेल कर और फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ये फिल्म रिलीज होने के बाद से राजनीतिक दलों के एक खास वर्ग से तरह तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना कर रही है। इन लोगों ने दावा किया है कि फिल्म सही तथ्यों पर आधारित नहीं है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत का प्रचार करती है।

सुदीप्तो सेन ने भी दिया था अपना हेल्थ अपडेट
अदा शर्मा से पहले फिल्म 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने भी पुष्टि की थी कि वह कुछ 'मेडिकल इमरजेंसी' के कारण हिंदू एकता यात्रा में शामिल नहीं हो सके। ट्विटर पर उन्होंने लिखा था- आज हम एक युवा सभा में अपनी फिल्म के बारे में बात करने के लिए करीमनगर जाने वाले हैं। दुर्भाग्य से हम कुछ आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या के कारण ये यात्रा नहीं कर सके। करीमनगर के लोगों से दिल से माफी। हमने ये फिल्म इसलिए बनाई है क्योंकि हमारी बेटियों को बचाएं। कृपया हमारा समर्थन करते रहें #HinduEkthaYatra।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+