Swatantra Veer Savarkar: वीर सावरकर के लुक में नजर आए रणदीप हु्डा, पहचानना है मुश्किल
स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 139वीं जयंती पर रणदीप हुड्डा की फिल्म वीर सावरकर का पहला लुक सामने आया है।
मुंबई, 28 मई: स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 28 मई को 139वीं मनाई जा रही है। उनके जीवन पर आधारित अब बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में नजर आएंगे। जिसका फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा वीर सावरकर का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणदीप हुड्डा को इस लुक पहचानना काफी मुश्किल है।

रणदीव हुड्डा ने शेयर किया पोस्टर
रणदीप हुड्डा ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'यह स्वतंत्रता और आत्म-साक्षात्कार के लिए भारत के संघर्ष के सबसे लंबे गुमनाम नायकों में से एक को सलाम है। मुझे उम्मीद है कि मैं एक सच्चे क्रांतिकारी के किरदार को निभा पाऊंगा और उनकी असली कहानी को सबको बता पाऊंगा, जिसे इतने लंबे समय तक कालीन के नीचे दबा दिया गया था.. आप सभी को वीर सावरकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!'
रणदीप हुड्डा की फिल्में
बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन महेश वी. मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगस्त 2022 में शुरू होगी। इससे पहले रणदीप हुड्डा ने साल 2016 में सरबजीत फिल्म की बायोपिक की थी। उन्होंने अपनी इस फिल्म में सरबजीत की कहानी को दर्शाने में जी जान लगा दी थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'हाइवे', 'बागी 2' और 'राधे' में उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था।












Click it and Unblock the Notifications