दिख गई प्रियंका चोपड़ा की बेटी की पहली क्लियर फोटो, मालती पर प्यार लुटा रही थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 'डॉटर्स डे' को अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा के साथ मनाया। सिर्फ इतना ही नहीं इस खास दिन पर प्रियंका ने पहली बार लोगों को अपनी बेटी का चेहरा भी दिखाया।

मुंबई, 27 सितंबरः गत 25 सितंबर को भारत के विभिन्न इलाकों में बड़ी ही धूमधाम से 'डॉटर्स डे' मनाया। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने बेटियों के इस दिन को बड़ी ही खुशी के साथ सेलिब्रेट किया। ऐसे में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने भी इस खास दिन को अपनी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा के साथ मनाया। सिर्फ इतना ही नहीं इस खास दिन पर प्रियंका ने पहली बार लोगों को अपनी बेटी का चेहरा भी दिखाया। उनकी इस लेटेस्ट पोस्ट पर सबकी नजरें ही थम गईं।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मनाया डॉटर्स डे

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मनाया डॉटर्स डे

आपको बता दें कि इस 'डॉटर्स डे' पर आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक ने अपनी बेटियों के साथ अपनी तस्वीरें और कई प्यार भरे पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी लोगों को सरप्राइज दे दिया। दरअसल प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी की प्यारी सी झलक दिखाई, जिसमें मालती मैरी का चेहरा काफी हद तक दिखाई दे रहा है।

 प्रियंका ने दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा

प्रियंका ने दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा

इस बार 'डॉटर्स डे' के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्पेशल तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में प्रियंका अपने पिता स्वर्गीय अशोक चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर के जरिए अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरे पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को प्यार से गले लगातीं नजर आईं।

बेटी पर प्यार लुटाती नजर आईं प्रियंका

प्रियंका ने इस कोलाज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- एक दिन देर से लेकिन यह मेरी किताब में हमेशा इंटरनेशनल डॉटर्स डे है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पिता की फोटो के साथ प्रियंका ने अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा किया है।

पापा के साथ शेयर की डांस की फोटो

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस पुरानी तस्वीर में प्रियंका घर की एक पार्टी में अपने पापा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं बेटी मालती मैरी के साथ अपनी तस्वीर में प्रियंका एक खुशनुमा मां के रूप में नजर आ रही हैं जो अपनी बेटी को जमकर दुलार कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्में

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही साइंस-फाई जासूसी सीरीज 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। इस सीरीज की कहानी जासूसी ऑर्गनाइजेशन के इर्द-गिर्द घूमती है और प्रियंका चोपड़ा इसके टॉप एजेंटों में से एक के रूप में नजर आएंगी। प्रियंका इस सीरीज में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई देंगी। 'सिटाडेल' के अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट एकसाथ दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+