संजय लीला भंसाली पर FIR दर्ज, फिल्म मेकर पर लगाए गए ऐसे गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला

Sanjay Leela Bhansali FIR: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस समय मुसीबत में फंस गए हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है।

संजय लीला भंसाली के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के बीकानेर में संजय लीला भंसाली समेत दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। आरोप लगाने वाले प्रतीक राज माथुर का दावा है कि उन्हें फिल्म के लिए लाइन प्रोड्यूसर के रूप में हायर किया गया था, लेकिन बाद में प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया, वह भी बिना भुगतान के।

Sanjay Leela Bhansali

फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर ने लगाया ऐसा आरोप

-प्रतीक राज माथुर का आरोप है कि उन्होंने फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के लिए प्रशासनिक मंजूरी, सुरक्षा इंतजाम, होटल बुकिंग और अन्य स्थानीय व्यवस्थाएं संभाली थीं। लेकिन जब वह गत 17 अगस्त 2025 को बीकानेर के होटल नरेंद्र भवन पहुंचे, तो संजय लीला भंसाली की टीम के दो सदस्यों, उत्कर्ष बाली और अरविंद गिल, ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

-प्रतीक राज माथुर का कहना है कि उन्होंने फिल्म और टीम के लोगों के लिए काम किया लेकिन उन्हें न तो भुगतान मिला और न ही प्रोजेक्ट में उनकी कोई भूमिका आगे दी गई। यहां तक कि उन्हें ये कहकर धमकी दी गई है कि आगे उनकी कंपनी को किसी भी शूट में शामिल नहीं किया जाएगा।

-संजय लीला भंसाली पर आरोप लगाने वाले प्रतीक राज माथुर ने सबसे पहले स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने जब उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने अदालत का रुख किया।

बीकानेर के बीछवाल पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई FIR

कोर्ट के निर्देश के बाद बीकानेर के बीछवाल पुलिस स्टेशन में संजय लीला भंसाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संजय लीला भंसाली, उत्कर्ष बाली और अरविंद गिल के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात, आपराधिक साजिश और धमकी देने जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रतीक ने ये भी दावा किया है कि उन्हें ईमेल के जरिए प्रोजेक्ट से जोड़ा गया था।

क्या है फिल्म 'लव एंड वॉर' की कहानी?

-संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को एक बड़ी बजट की पीरियड रोमांटिक ड्रामा मूवी बताया जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे कलाकार एकसाथ काम कर रहे हैं।

-राजस्थान में फिल्म के कई अहम सीक्वेंस शूट किए जा रहे हैं। खबर है कि फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भारतीय वायुसेना के पायलट की भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म आगामी 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म का कानूनी पचड़ों में फंस जाना प्रोड्यूसर के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+