Pathan teaser Out: खत्म हुआ इंतजार, 'पठान' की रिलीज डेट आई सामने, शाहरुख ने खुद किया ऐलान

मुंबई, 2 मार्च। आखिरकार इंतजार हुआ खत्म और उस दिन और उस तारीख का ऐलान हो गया, जिस दिन आपके चहेते शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। जी हां, यहां बात हो रही है फिल्म 'पठान' के रिलीज डेट की। खुद शाहरुख ने ट्वीट करके ये खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी है। शाहरुख ने Twitter पर लिखा है कि मैं जानता हूं कि 'ये लेट है, लेकिन तारीख याद रखें, पठान का टाइम शुरू हो रहा है, 25 जनवरी 2023 को आपसे सिनेमाघरों में मिलते हैं।'

Recommended Video

    Shah Rukh Khan के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगी Pathan| वनइंडिया हिंदी
     'पठान' की रिलीज डेट आई सामने

    'पठान' की रिलीज डेट आई सामने

    शाहरुख के इस ट्वीट के बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने शाहरुख को बधाई देते हुए उनकी वापसी पर खुशी जताई है। आपको बता दें कि शाहरुख की ये मोस्ट अवेटड फिल्म हिंदी के अलावा तमिल भाषा में भी प्रदर्शित होगी। इस बात से भी दर्शक काफी खुश हैं। गौरतलब है कि शाहरुख के साथ इस फिल्म में आपको दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।

    फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान

    फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान

    खास बात ये है कि 'शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करने के साथ फिल्म की कुछ झलक भी फैंस के साथ शेयर की है, जो कि उनके फैंस के लिए बिजनेस ट्रीट से कम नहीं है। शाहरुख के ट्वीट के चंद मिनटों के बाद ही इस क्लिप पर लाखों के Views आ गए हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।'

     पूरे पांच साल के बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी

    पूरे पांच साल के बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी

    अगर तय टाइम के हिसाब से शाहरुख 25 जनवरी 2023 को पठान से वापसी करते हैं तो आपको बता दें कि पूरे पांच साल के बाद शाहरुख फिल्मी पर्दे पर दिखाई देंगे। मालूम हो कि इससे पहले किंग खान फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं लेकिन फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप थी इसलिए शाहरुख ने फिल्मी पर्दे से ब्रेक लेने की सोची थी और तब से हो सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं।

    फिल्म की शूटिंग स्पेन में हुई है

    आपको बता दें कि पठान की क्लिपिंग में जॉन और दीपिका बारी-बारी से 'पठान' का परिचय कराते नजर आ रहे हैं। वे इस बारे में बात करते हैं कि वह कैसे गुमनाम है और जीवन में उसका एक लक्ष्य किसी भी कीमत पर अपने देश की रक्षा करना है। शाहरुख एक सफेद शर्ट और लंबे बालों में साये से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख इस फिल्म में Spy के रोल में हैं, यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग स्पेन में हुई है। शाहरुख और दीपिका की साथ में ये चौथी फिल्म है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+