Shyam Benegal Death: नहीं रहे मशहूर फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Shyam Benegal Death: बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध फिल्मकार श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे किडनी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित थे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, श्याम बेनेगल की बेटी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। "मंथन" के निर्देशक श्याम बेनेगल ने 14 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाया था। इस आयोजन में बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

Shyam Benegal

दिव्या दत्ता, शबाना आज़मी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, फिल्म निर्माता-अभिनेता और शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर समेत कई अन्य सितारों ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया था। लेकिन किसी को क्या पता था कि ये उनका आखिरी बर्थडे होगा।

फिल्म इंडस्ट्री को 50 साल देने वाले श्याम बेनेगल भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बेनेगल को 1976 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी सफल फिल्मों में "मंथन", "जुबैदा", और "सरदारी बेगम" शामिल हैं।

कहा जाता है कि, महज 12 साल की उम्र में श्याम ने अपने पिता द्वारा दिए गए कैमरे से अपनी पहली फिल्म बनाई थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की और वहीं पर हैदराबाद फिल्म सोसाइटी की स्थापना की, जो उनकी सिनेमाई यात्रा की शुरुआत थी।

बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने "अंकुर" से की और इसके बाद "मंथन", "मंडी", "नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉर्गोटन हीरो", "जुबैदा", "वेल डन अब्बा" और अन्य फिल्में में काम किया। अब उन्हें हमेशा इन बेहतरीन फिल्मों के लिए याद किया जाएगा। फिलहाल सोशल मीडिया पर तमाम सितारे श्याम बेनेगल को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+