फिल्म निर्माता शंकर के दामाद रोहित के खिलाफ नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। लोकप्रिय फिल्म निर्देशक एस शंकर के दामाद रोहित दामोदरन के खिलाफ नाबालिग लड़की का यौन उत्पीउन का आरोप लगा है। इस मामले में रोहित के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हो चुका है। रोहिल दामोदरन उन पांच लोगों में शामिल हैं, जिन पर 16 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है।

फिल्म निर्माता एस शंकर के दामाद रोहित दामोदरन और पांच अन्य पर मंगलवार को पुडुचेरी में एक 16 वर्षीय लड़की द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद मामला दर्ज किया गया था। सभी पांच लोगों के खिलाफ पोक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रोहित दामोदरन ने इसी साल जून में शंकर की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से चेन्नई में शादी की थी। वह एक क्रिकेट क्लब के कप्तान भी हैं। न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि रोहित के पिता दामोदरन, जो क्लब के सचिव हैं, और थमराय कन्नन एक क्रिकेट कोच हैं, साथ ही दो अन्य लोगों को भी पुडुचेरी में मेट्टुपालयम पुलिस में दर्ज शिकायत में नामित किया गया था।असम में पेट्रोल पंप डीलरों ने बुलाई 48 घंटे की हड़ताल, जानिए किस-किस दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह क्रिकेट कोचिंग के लिए गई थी तो संदिग्धों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने बाल कल्याण समिति को भी लिखा, जब उसने दावा किया कि अगर उसने अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications