Filmfare Awards 2024: विक्रांत मैसी नहीं बल्कि इस स्टार को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, विक्की ने भी मारी बाजी
Filmfare Awards 2024 Winners: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। 28 जनवरी को ये कार्यक्रम गुजरात के गांधी नगर में हुआ। इसी के साथ शो के विजेताओं की भी घोषणा हो चुकी है। फैंस को उम्मीद थी फिल्म 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा। लेकिन इस कैटेगरी के लिए रणबीर कपूर ने अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए नजर डालते हैं कि आखिर किस किस स्टार को अवॉर्ड मिला।

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स
जोरम
बेस्ट डायरेक्टर
विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट फिल्म
12वीं फेल
बेस्ट एक्ट्रेस
आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्टर
रणबीर कपूर ( फिल्म एनिमल)
बेस्ट डेब्यू एक्टर
आदित्य रावल (फराज)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस
अलीजेह अग्निहोत्री
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
तरुण डुडेजा ( फिल्म धक धक)
बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल)
शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स
रानी मुखर्जी ( मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे वर्सेज)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स
विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट म्युजिक
अमिताभ भट्टाचार्य
बेस्ट म्युजिक एलबम
फिल्म एनिमल
बेस्ट प्लेबैक सिंगर
भूपिंदर बब्बल ( अर्जन वैली)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल
शिल्पा राव (बेशरम रंग)
बेस्ट स्टोरी
अमित राय
बेस्ट स्क्रीनप्ले
विधु विनोद चोपड़ा (फिल्म 12वीं फेल)
बेस्ट डॉयलॉग्स
इशिता मोइत्रा ( रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
डॉयरेक्टर डेविड धवन को लाइफ टाइम अचीवमेंट का अवॉर्ड मिला
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल
विक्की कौशल
इसके अलावा फिल्मफेयर अवॉर्ड में सारा अली खान ने अपने जबरदस्त डांस से धमाल मचाया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को करण जौहर और मनीष पॉल ने होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने जमकर मस्ती भी की। वहीं अवॉर्ड जीतने के बाद रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्टेज पर डांस करते हुए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications